LPG संकट में साइबर बदमाश ऐक्टिव, पुलिस की एजवाइजरी- इस तरह के फर्जी लिंक से सावधान रहें

Mar 16, 2026 08:53 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share

LPG Crisis: एलपीजी संकट में साइबर बदमाश ऐक्टिव हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कई लोगों को एसएमएस और वाट्सएप पर फर्जी लिंक मिल रहे हैं, जिसमें एलपीजी का भुगतान बाकी है या केवाईसी अधूरी है जैसे मैसेज मिल रहे हैं। 

Cyber Fraud Amid LPG Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को तनाव की आग में झोंक दिया है। इस टकराव का असर अब सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर भी सीधा पड़ने लगा है। भारत भी इससे अछूता नहीं! देश के कई हिस्सों में एलपीजी संकट गहरा गया है। सिलेंडरों की मारा-मारी चल रही है। एलपीजी संकट में साइबर अपराधी भी ऐक्टिव हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में शातिर इस माहौल का फायदा उठाकर लोगों को डराकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस की कमी को लेकर चल रही खबरों के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि शातिर लोग इसी माहौल का फायदा उठाकर लोगों को डराकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। साइबर अपराधी मोबाइल फोन पर ऐसे फर्जी मैसेज भेज रहे हैं जिनमें लिखा होता है कि एलपीजी का भुगतान बाकी है या केवाईसी अधूरी है और यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

एसएमएस और वाट्सएप पर फर्जी संदेश

साइबर सेल शिमला के अनुसार कई लोगों को एसएमएस, व्हाट्सऐप और ई-मेल के जरिए ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं जिनमें एक लिंक भी दिया जाता है। संदेश में लोगों से कहा जाता है कि वे तुरंत उस लिंक पर क्लिक कर भुगतान करें या अपनी जानकारी अपडेट करें। एलपीजी की कमी से जुड़ी खबरों के कारण कई लोग घबराकर इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं।

मोबाइल हैक होने का खतरा

साइबर पुलिस का कहना है कि जैसे ही कोई व्यक्ति इस फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके बाद साइबर ठग मोबाइल में मौजूद बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं और पीड़ित के खाते से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में लोगों के खातों से बिना अनुमति पैसे निकालने की रिक्वेस्ट भी आ चुकी है।

पुलिस की एडवाइजरी

साइबर सेल के मुताबिक ठग लोगों को अलग-अलग तरह के बहाने से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ मैसेज में लिखा जाता है कि एलपीजी की केवाईसी अधूरी है, कहीं आधार लिंक करने का संदेश भेजा जाता है, तो कहीं यह कहा जाता है कि गैस सप्लाई जारी रखने के लिए तुरंत भुगतान करना जरूरी है। इन संदेशों के साथ भेजे गए लिंक ही असल में ठगी का जाल होते हैं।

साइबर क्राइम के डीआईजी रोहित मालपानी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एलपीजी या किसी भी सरकारी सेवा से जुड़ा कोई भी संदिग्ध मैसेज मिलने पर उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियां इस तरह के लिंक भेजकर भुगतान नहीं करवातीं।

पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को ऐसा कोई मैसेज मिलता है तो वह पहले संबंधित गैस एजेंसी या आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि करे। साथ ही अगर किसी को साइबर ठगी का शक हो या वह इसका शिकार हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करना चाहिए।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।