Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़cimmunal tensuion in himachal pradesh mandi over molestation and kidnapping attempt of minor girl
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद मंडी में तनाव, आमने-सामने दो समुदाय; बुलानी पड़ी फोर्स

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद मंडी में तनाव, आमने-सामने दो समुदाय; बुलानी पड़ी फोर्स

संक्षेप:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार को तनाव की स्थिति बन गई। यहां नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसके अपहरण की कोशिश के आरोपों के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।

Nov 07, 2025 11:52 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, मंडी
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार को तनाव की स्थिति बन गई। यहां नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसके अपहरण की कोशिश के आरोपों के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस थाने के बाहर दोनों समुदाय के लोगों ने भारी हंगामा किया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले की जानकारी देते हुए मंडी पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न की घटना के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से है। इसके बाद आरोपी ने भी लड़की के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि लड़की कुछ दिन पहले सकूल से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी युवक ने लड़की का पीछा किया और उसे कार में खींचने की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया।ॉ

इस मामले की जानकारी जब छात्रा ने घरवालों को दी तो उन्होंने आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। बुधवार शाम को एक बार फिर से आरोपी छात्रा के घर के पास देखा गया तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाने में बैठा था, इस दौरान आरोपी के परिजन भी थाने पहुंच गए और दोनों पक्ष के लोगों में तेज बहस शुरू हो गई, जिसने बाद में झड़प का रूप ले लिया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्थिति को संभाल लिया गया है और सांप्रदायिक तनाव बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।