Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़canadian woman paraglider dies in himachal pradesh
हिमाचल में कनाडा की महिला पैराग्लाइडर की मौत, उड़ान भरने के बाद हो गई थी लापता

हिमाचल में कनाडा की महिला पैराग्लाइडर की मौत, उड़ान भरने के बाद हो गई थी लापता

संक्षेप: हिमाचल प्रदेश की विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद लापता कनाडाई महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। त्रियुण्ड की दुर्गम और बर्फीली पहाड़ियों से उनकी डेड बॉडी बरामद की गई है।

Tue, 21 Oct 2025 02:56 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश की विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद लापता हुई 27 वर्षीय कनाडाई महिला पैराग्लाइडर पायलट मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स की मौत हो गई है। धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की दुर्गम और बर्फीली पहाड़ियों से उनका शव सोमवार देर शाम रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीड़ में ही अंतिम संस्कार

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच घंटों की मेहनत के बाद टीम ने मेगन के शव को पहाड़ी से निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को बीड़ में ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

कई देशों में भरी थी उड़ान

प्राप्त जानकारी अनुसार, कनाडा की निवासी मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स एक प्रशिक्षित और अनुभवी पैराग्लाइडर थीं। उन्होंने दुनिया के कई देशों में उड़ान भरी थी। उन्होंने बीते रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी। यह उड़ान उनकी जीवन की आखिरी उड़ान साबित हुई।

कंट्रोल रूम से टूटा संपर्क

उड़ान के कुछ समय बाद ही उनका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वे लापता हो गईं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय रेस्क्यू टीमों ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, जिसमें मेगन के जीपीएस सिग्नल के आधार पर यह पता चला कि वे धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में कहीं फंस गई हैं।

मृत मिलीं

अगले दिन सोमवार को उनकी खोज के लिए एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद भी ली गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जब रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मेगन मृत अवस्था में मिलीं।बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि और रेस्क्यू टीम के सदस्य सुरेश ठाकुर ने बताया कि मेगन का शव सोमवार देर शाम बरामद किया गया।

दर्दनाक हादसा

सुरेश ठाकुर ने कहा कि यह हादसा न केवल दुखद है वरन पूरे पैराग्लाइडिंग समुदाय के लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने बताया कि यह काफी दर्दनाक है कि एक विदेशी महिला पायलट की हादसे में मौत हो गई। उक्त महिला पायलट के शव का अन्तिम संस्कार बीड़ में ही किया जा रहा है।

आखिरी उड़ान वाली जगह हो अंतिम संस्कार

इस बीच मेगन के बॉयफ्रेंड ने बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से आग्रह किया कि उनकी साथी मेगन का अंतिम संस्कार उसी धरती पर किया जाए, जहां से उन्होंने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी। स्थानीय लोगों और एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर बाद बीड़ में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- यूके शर्मा

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।