Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़BJP leader Ajay Shyam par shimla mein FIR for commenting on pandits religious traditions
हिमाचल में BJP नेता अजय श्याम पर FIR दर्ज, पंडितों की धार्मिक परंपराओं पर की थी टिप्पणी

हिमाचल में BJP नेता अजय श्याम पर FIR दर्ज, पंडितों की धार्मिक परंपराओं पर की थी टिप्पणी

संक्षेप:

शिमला के ठियोग उपमण्डल के क्याड़ा में दिए गए कथित विवादित भाषण को लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय श्याम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है।  

Nov 23, 2025 11:20 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

शिमला के ठियोग उपमण्डल के क्याड़ा में दिए गए कथित विवादित भाषण को लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय श्याम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर शिमला निवासी अतुल शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक शिमला को भेजी गई लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि 14 नवंबर 2025 को क्यारा में एक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अजय श्याम ने ब्राह्मण समुदाय, पंडितों की धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत के अनुसार, अजय श्याम ने अपने भाषण में पुनर्जन्म, श्राद्ध और पितरों को समर्पित बिस्तर देने जैसी पारंपरिक रीति-रिवाजों पर टिप्पणी की थी। यह भाषण उस वक्त दिया गया जब स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे, जिसके कारण नाबालिगों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

अतुल शर्मा ने इसे घृणास्पद भाषण बताते हुए कहा कि अजय श्याम द्वारा दिए गए बयान से ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह समुदाय विशेष के प्रति वैमनस्य फैलाने वाला प्रयास प्रतीत होता है। शिकायत में कहा गया है कि बयान सार्वजनिक मंच से जानबूझकर दिया गया और इसका वीडियो प्रमाण भी मौजूद है।

शिकायतकर्ता ने इसे “सांस्कृतिक आपातस्थिति” बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस का एफआईआर दर्ज करना संवैधानिक दायित्व है।

पुलिस ने शिकायत और साथ में भेजे गए वीडियो साक्ष्यों की जांच के बाद पाया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299, 352, 353(1) और 196(1) के अंतर्गत दंडनीय अपराध बनता है। इसी आधार पर थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई इसी जांच के आधार पर तय होगी।

अजय श्याम पिछले विधानसभा चुनाव में ठियोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।