पत्नी-गर्लफ्रेंड का वफादार नहीं हो सकता फौजी; ऐसा कह फंसीं इशिता पुंडीर
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इशिता के खिलाफ शिकायत की गई है। इशिता का वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और हिमाचल प्रदेश पुलिस से ऐक्शन की मांग की है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर फौजियों पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इशिता के खिलाफ शिकायत की गई है। इशिता का वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और हिमाचल प्रदेश पुलिस से ऐक्शन की मांग की है। इशिता का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह कहती हैं कि फौजी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए वफादार नहीं होते हैं। लाइव हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इशिता पुंडीर को वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि फौजी देश के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन लड़कियों के प्रति नहीं। वह कहती हैं, 'एक फौजी बंदा देश के लिए, धरती माता के लिए इतना वफादार होता है... इतना वफादार होता है कि कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। लेकिन एक फौजी बंदा कभी भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए वफादार नहीं रह सकता। मैंने ये केस इतने ज्यादा सुन लिए, इतने सुन लिए... और इस बात से लड़कियां भी सहमत होंगी। मैं सबकी बात नहीं कर रही हूं, 90 फीसदी लड़कें ऐसे होंगे, उनकी चार-पांच लड़कियां होती ही हैं, यह सच्चाई है। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है लेकिन मुझे इतना अनुभव है फौजी बंदे का कि हो ही नहीं सकता कि वह वफादार हो ही नहीं सकता लड़की के लिए। वह देश भक्त होगा, अपनी धरती माता के लिए वफादार हो सकता है, लड़की के लिए नहीं। जब वे छुट्टी आते हैं, उनकी पांच-पांच बंदियां होती हैं।'
कांग्रेस नेता ने भी दी शिकायत
वीडियो वायरल होने के बाद कई आम लोगों, पूर्व फौजियों और कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाराजगी जाहिर की और सिरमौर पुलिस से ऐक्शन की मांग भी की। इशिता पुंडीर के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें पुलिस में करवाई गई हैं। एक शिकायत पूर्व सैनिकों ने और दूसरी कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर की तरफ की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। ममता भारद्वाज नाम की एक यूजर ने लिखा, 'सैनिक हमारे गौरव हैं और हम सब उनका सम्मान करते हैं।'मनमोहन सिंह नाम के एक अन्य यूजर ने कहा कि यह कॉमेंट सैनिकों के सम्मान के खिलाफ है और वह एफआईआर दर्ज कराएंगे। राजगढ़ में सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिरमौर के एसपी निश्चिंत नेगी ने कहा, 'इशिता पुंडीर के सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं और इसकी जांच की जा रही है। कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।' इशिता को फेसबुक पर 35 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह अपने व्लॉग में पहाड़ी जीवन को दिखाती हैं। वह सिरमौर जिले की रहने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


