हिमाचल में भूस्खलन से 93 सड़कें ब्लॉक, 12 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
share

। 11 और 12 सितंबर को भी मौसम के आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

हिमाचल में भूस्खलन से 93 सड़कें ब्लॉक, 12 सितंबर तक बारिश की चेतावनी
12 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के साथ भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में 78 सड़कें ब्लॉक हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार शाम तक 12 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित थीं। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस अवधि में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात से 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को भी मौसम के आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नाहन में सबसे अधिक 53.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर के नैना देवी में 46.2 मिलीमीटर, मंडी के जोगिंदरनगर में 39 मिलीमीटर, शिमला के सराहन में 30.1 मिलीमीटर, सिरमौर के धौलाकुआं एडब्ल्यूएस में 26.5 मिलीमीटर और सिरमौर के जटोन बैराज में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला के चौपाल में 23 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 23 मिलीमीटर और किन्नौर के वांगतू में 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, सुंदरनगर और मुरारी देवी में गरज के साथ बारिश की स्थिति दर्ज की गई।

यहां सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित

बारिश के कारण सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले के सराज उपमंडल में प्रभावित हुई हैं, जहां 29 सड़कें बंद हैं। मंडी के सरकाघाट में तीन, थलौट में दो तथा सुंदरनगर और करसोग में एक-एक सड़क अवरुद्ध है। कुल्लू जिले के आनी में 12, निरमंड में चार, कुल्लू उपमंडल में चार और बंजार में दो सड़कें बंद हैं। शिमला जिले में दो सड़कें अवरुद्ध है।

इसके अलावा कांगड़ा जिले में सात, सिरमौर में पांच, ऊना में तीन, सोलन में दो और लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद है। बिजली आपूर्ति पर भी बारिश और भूस्खलन का असर पड़ा है। कुल्लू के निरमंड में 10 और शिमला के रामपुर में दो बिजली ट्रांसफार्मर खराब है। पेयजल आपूर्ति से जुड़ी आठ योजनाएं भी प्रभावित हैं। इनमें शिमला के रामपुर की पांच और चंबा के भटियात की दो पेयजल योजनाएं शामिल हैं।

274 लोगों की मौत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 274 लोगों की मौत हुई है, जबकि 493 लोग घायल हुए हैं। तीन लोग अभी लापता हैं। मृतकों में 164 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। इसके अलावा 110 लोगों की मौत भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, पानी में बहने, फिसलने, पहाड़ी से गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में हुई है।

मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में 467 मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रदेश में 122 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 488 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस दौरान 17 दुकानें और 460 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सरकारी आकलन के मुताबिक मानसून के दौरान प्रदेश में अब तक करीब 1,242 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग को हुआ करीब 951 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में भूस्खलन से 93 सड़कें ब्लॉक, 12 सितंबर तक बारिश की चेतावनी