शिमला में मां बनी किशोरी, बच्ची को दिया जन्म; पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया दुष्कर्म का केस

Jan 08, 2025 10:11 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

शिमला में दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल जाकर किशोरी के बयान दर्ज कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है।

शिमला में मां बनी किशोरी, बच्ची को दिया जन्म; पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया दुष्कर्म का केस

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय एक किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है। ये घटना शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में सामने आई है।

मामले के अनुसार, किशोरी के परिजनों को पहले ही बेटी के गर्भवती होने की जानकारी थी, लेकिन लोक-लाज के डर से उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। मंगलवार को पीड़िता ने जब अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया तो इस घटना से पर्दा उठा।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2024 में उनकी सबसे छोटी बेटी (16 वर्ष) के पेट में दर्द उठा था। जब उसे इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा था। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसकी बेटी सात महीने की गर्भवती है। इसके बाद 7 जनवरी 2025 को दर्द होने पर बेटी को दोबारा अस्पताल लाया गया और पीड़िता ने वहां बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को आगे के इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पीड़िता ने पूछताछ में परिजनों को बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती है।

पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है और प्रसव के कारण उसकी यह हालत हुई है। उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रामपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;