मॉनसून से पहले हिमाचल प्रदेश में तबाही! बारिश और आंधी से 128 लोगों ने गंवाई जान; करोड़ों का नुकसान

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश का मौसम कहर बनकर लोगों और वहां की अर्थव्यवस्था पर बरस रहा है। पिछले 4 महीनों में करीब 128 लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों रुपयों का नुकसान भी हुआ है। SEOC ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट में क्या-क्या बताया गया है।

Himachal Pradesh tragedy death seoc report

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून से पहले हो रही बारिश और तेज हवाओं का कहर लगातार जारी है। खराब मौसम के कारण बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिल रही है। इससे ना सिर्फ घरों और सड़कों का नुकसान हो रहा है, बल्कि अब तक 128 लोगों की जान जा चुकी है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) ने बुधवार को जारी की गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1 मार्च से 30 जून तक करीब 128 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 29 करोड़ रुपए का नुकसान भी हो चुका है।

मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

एसईओसी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हो रही तेज बारिश के कारण प्रदेश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर बुरा असर पड़ा है। इस दौरान करीब 44 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इस दौरान बारिश का असर सबसे ज्यादा मंडी की सड़कों पर पड़ा है। यहां बारिश के कारण करीब 28 सड़कें बंद हैं और शिमला में कुल 17 सड़कें बंद हो गई हैं।

कई जिलों में छाया अंधेरा

तेज हवाओं और बारिश का असर ना सिर्फ ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर पड़ा है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में करीब 254 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे उन इलाकों में बिजली बाधित हो गई है और वहां अंधेरा छा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश का सबसे ज्यादा मंडी में ही देखने को मिला है। इस जिले में सबसे ज्यादा सड़कें खराब होने के साथ ही सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं। हालांकि, इस दौरान पीने के पानी को लेकर ज्यादा समस्या नहीं है। पीने के पानी की सप्लाई लगातार निर्बाध रूप से चालू है।

कहां हुई सबसे ज्यादा मौतें

खराब मौसम के कारण हुए नुकसान को लेकर जानकारी देते हुए राजस्व विभआग के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने बताया कि मॉनसून से पहले के चार महीनों में मौसम से जुड़ी घटनाओं में करीब 128 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान लोगों की मौत सबसे ज्यादा पेड़ों और चट्टानों से गिरना बताया गया है। इसमें करीब 75 लोगों की जान गई है। इसके अलावा पानी में डूबने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जिलेवार बात करें तो मॉनसून से पहले हुई बारिश और तूफान के कारण सबसे ज्यादा मौतें शिमला में दर्ज की गई हैं। यहां 33 लोगों की जान बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से हुई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मौतें चंबा में दर्ज की गई हैं, जहां 23 लोगों की जान गई है, जबकि लाहौल-स्पीति इलाके में इस दौरान आपदा से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़मॉनसून से पहले हिमाचल प्रदेश में तबाही! बारिश और आंधी से 128 लोगों ने गंवाई जान