हमीरपुर के लिए CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, एक हजार करोड़ रुपए से बनेगा कैंसर अस्पताल; क्या-क्या सुविधाएं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कैंसर केयर सेंटर स्थल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लोगों को अपने घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली से प्रेरणा लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी मशीनरी और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से विश्वस्तरीय तकनीक और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से बदला जा रहा है।
कैंसर के के मामलों पर सीएम ने क्या बताया
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों के बाद हिमाचल प्रदेश में कैंसर के मामलों की संख्या देश में सबसे अधिक में से एक है। ऐसे में हमीरपुर में समर्पित कैंसर अस्पताल की स्थापना से राज्य के भीतर ही सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
11 नए विभागों को मंजूरी
राज्य सरकार ने हमीरपुर कैंसर अस्पताल के लिए हाल ही में 11 नए विशेषज्ञ विभागों को मंजूरी दी है। इनमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर दवाएं), सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी), पेन मैनेजमेंट एवं सपोर्टिव केयर, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर, पैथोलॉजी, बाल कैंसर उपचार, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, महिला कैंसर उपचार, स्टेम सेल एवं बोन मैरो प्रत्यारोपण तथा रेडिएशन थेरेपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी सेवाएं राज्य के भीतर एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से मरीजों को उन्नत उपचार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू
कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने व्यवस्थित स्क्रीनिंग, रोकथाम, निगरानी, रिकॉर्डिंग और समय पर निदान की आवश्यकता पर बल दिया। इस दिशा में राज्य सरकार ने डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में राज्य कैंसर केन्द्र स्थापित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



