फोटो गैलरी

Hindi Newsदातों को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं ? डॉक्टर ने किया खुलासा

दातों को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं ? डॉक्टर ने किया खुलासा

पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर, मॉडल्स और फिटनेस ट्रेनर ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज पेपर को अपने दैनिक आहार के बारे में बता रहे हैं कि वे खुद को किस प्रकार से फिट रखते हैं। वे लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि लोग...

दातों को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं ? डॉक्टर ने किया खुलासा
मेलबर्न, एजेंसीSat, 10 Feb 2018 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर, मॉडल्स और फिटनेस ट्रेनर ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज पेपर को अपने दैनिक आहार के बारे में बता रहे हैं कि वे खुद को किस प्रकार से फिट रखते हैं। वे लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि लोग उनसे सीख लेकर खुद को फिट एंड फाइन रख सकें।

लोगों को जागरूक करने के इसी क्रम में सिडनी के एक डॉक्टर ने दैनिक आहार और व्यायाम रुटीन शेयर किया है। तस्तरी फेंक के पूर्व खिलाड़ी और माने हुए डेंटिस्ट डॉ लेविस ने अपना अनुभव शेयर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि मुंह स्वस्थ तो पूरा शरीर स्वस्थ।

न्यूट्रीशनिस्ट सेपेल से बात करते हुए डॉ लेविस ने बताया कि वह एक सुबह एक एप्पल विनेगर लेने से पहले 6:00 बजे पहले उठते हैं। इसके बाद आमलेट बनाते हैं जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं। उनका यह आमलेट लंच तक चलता है।

डॉ लेविस का कहना है कि चाय की बात करें तो वह ग्रीन टी लेते हैं, क्योंकि ग्रीन टी दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत ही बढ़िया होती है।

इसके बाद लंच में वह सलाद, कुछ सब्जियां और कुछ चिकन या कोई दूसरा प्रोटीन वाला खान। दोपहर बाद के स्नैक्स में आमतौर पर कुछ नट्स और डार्क चॉकलेट लेते हैं।

काम से लौटने के बाद वह फिर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज में, हार्ड वर्क आउट या टहलना, या तैरना, कभी कभी योगा क्लासेस तो कभी कभी स्पा में जाते हैं।

इसके बाद वह डिनर करते हैं जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं, कुछ मछली, चिकन या रेड मीट होता है। डिनर के अंत में वह डार्क चॉकलेट के कुछ टुकड़े लेना नहीं भूलते। 

उन्होंने बताया कि सोना के उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह हमेशा 9:30 में बेड पर चले जाते हैं और 10:30 तक सो जाते हैं। वीकेंड्स पर वह शाम की बजाय सुबह व्यायाम करते हैं।

उनका कहना है कि वह एक डॉक्टर जरूर हैं लेकिन अंडे, सब्जियां, डार्क चॉकलेट और बादाम के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि एक डेंटिस्ट होने के नाते वह लोगों को सलाह देना चाहेंगे कि अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें ताकि तांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखा जा सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें