फोटो गैलरी

Hindi Newsअस्थमा, आर्थराइटिस से बचाता है अखरोट, याददाश्त भी रखता है दुरुस्त

अस्थमा, आर्थराइटिस से बचाता है अखरोट, याददाश्त भी रखता है दुरुस्त

अखरोट की गिरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह दिमाग के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक अखरोट खाने के फायदे बहुत हैं। अखरोट एक बेहतरीन फूड...

अस्थमा, आर्थराइटिस से बचाता है अखरोट, याददाश्त भी रखता है दुरुस्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेWed, 17 May 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

अखरोट की गिरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह दिमाग के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक अखरोट खाने के फायदे बहुत हैं। अखरोट एक बेहतरीन फूड है। इसमें अल्फा लिपोइक एसिड होता है, जो बेहद उपयोगी तत्व है। शाकाहारी लोगों के लिए अखरोट प्रकृति का वरदान है। इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। मसलन सलाद के साथ, पास्ता, डिप्स, स्प्रेड और आइस-क्रीम और ब्रॉनी के साथ इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है। सेहत के लिहाज से अखरोट को बहुत अच्छा माना जाता है। 

  • अखरोट में फाइबर्स, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते है। यह बालों और त्वचा को हेल्दी रखता है। 
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह अस्थमा, आर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम्स, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारियों से सुरक्षा करता है। रोजाना 2 अखरोट खाने के अनेक लाभ है।
  • अखरोट खाने से हड्डिया मजबूत होती हैं। साथ ही यह दांतों के लिए भी अच्छा होता है। डेंटिस्ट भी हेल्दी दांतों के लिए इसके रोजाना सेवन की सलाह देते है।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें