फोटो गैलरी

Hindi NewsHealth Tips : सर्दियों में साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय

Health Tips : सर्दियों में साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय

सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी शुरू हो जाती है। ऐसे में जिन लोगों को साइनस से जुड़ी परेशानी होती है, उनके लिए सर्दियां बहुत मुश्किल भरी होती है, अगर आपको या आपके किसी करीबी को भी ऐसी...

Health Tips :  सर्दियों में साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 09 Nov 2019 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी शुरू हो जाती है। ऐसे में जिन लोगों को साइनस से जुड़ी परेशानी होती है, उनके लिए सर्दियां बहुत मुश्किल भरी होती है, अगर आपको या आपके किसी करीबी को भी ऐसी समस्या है, तो कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जिन पर अमल करके आप काफी हद तक अपनी परेशानी कम कर सकते हैं-

क्या है साइनस 
साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है। इसमें पीड़ित की नाक और आसपास और सिर के आधे भाग में दर्द होने लगता है। सर्दियों में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है, इसमें आपका नाक बंद होना, सिर में दर्द और नाक से पानी गिरने जैसे लक्षण होते हैं।

इन उपायों से करें साइनस का दर्द कम- 
 

सेब का सिरका
सेब का सिरका भी साइनस के लिए लाभदायक दवा है। सेब के सिरके में मौजूद औषधीय गुण होते हैं, जो साइनस की समस्या से निजात दिला सकते हैं। सेब का सिरका एक सटीक घरेलू उपचार है। 

 

स्टीम लें 
आप पानी में चुटकी भर नमक या बाम डालकर स्टीम लें। रोजाना 5-6 मिनट ऐसा करने से न सिर्फ आपको साइनस के दर्द से राहत मिलेगी बल्कि इससे आपके चेहरे पर भी काफी असर पड़ेफा। 

 

प्याज का रस
साइनस संक्रमण से निजात पाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में एंटी बैक्टीरिया वाले तत्व पाए जाते हैं, जो साइनस संक्रमण के इलाज के लिए उपयोगी माने गए हैं।

 

onion

प्राकृतिक तेल
साइनस का उपचार विभिन्न प्राकृतिक तेलों से किया जा सकता है। इसमें लैवेंडर, पुदीना, नींबू, पाइन व लौंग आदि शामिल हैं। ये तेल काफी लाभदायक होते हैं, जिनसे छाती, नाक व सिर की मालिश करने से आराम मिलता है। 


लेमन बाम
साइनस की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन बाम भी एक गुणकारी नुस्खा है। यह पुदीने के परिवार का ही एक बारहमासी पौधा है। इसका इस्तेमाल बुखार, जुकाम या फ्लू के उपचार के लिए किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें