फोटो गैलरी

Hindi Newsघरेलू नुस्खे: सफेद हो रहे हैं दाढ़ी-मूंछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय

घरेलू नुस्खे: सफेद हो रहे हैं दाढ़ी-मूंछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय

कुछ लोगों में समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद होने लगते हैं। इससे लोगों वे अपने साथि

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 30 Aug 2017 06:45 AM

घरेलू नस्खे: सफेद हो रहे हैं दाढ़ी-मूछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय

घरेलू नस्खे: सफेद हो रहे हैं दाढ़ी-मूछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय1 / 2

कुछ लोगों में समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद होने लगते हैं। इससे लोगों वे अपने साथियों के सामने उम्र दराज तो लगते ही हैं साथ ही उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आपको बता दें कि दाढ़ी और मूछ के बाल सफेद होने के पीछे कई कारण होते हैं। लेकिन इनमें दो प्रमुख कारण हैं तनाव और नशा है।

बताया जा रहा है कि शराब और शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले पदार्थों के सेवन से बाल सफेद होने लगते हैं। बालों को काला रखने में शरीर में मौजूद मिलेनिन नामक तत्व मददगार होता है, और जब मिलेनिन की मात्रा कम हो जाती तो इंसान के बाल सफेद होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- जरूर जानें: किस फल को दिन के किस समय खाना है उत्तम?

यहां हम आपको तीन घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दाढ़ी और मूछों के सफेद होते बालों से राहत पा सकते हैं-

अगली स्लाइड में पढ़ें उपाय-
 

इन तीन उपायों से काले होते हैं बाल

इन तीन उपायों से काले होते हैं बाल2 / 2

1- कड़ी पत्ते का पानी
एक कप पानी में कुछ कड़ी पत्ते डालकर तब तक उबालें जब तक आधा न हो जाए। पानी आधा होने के बाद उसे ठंडा करलें और छानकर पी लें। कुछ दिन तक रोजाना ऐसा करने से बाल काले करने में मदद मिलेगी।

2- आमला जूस
बालों को काला करने के लिए आमले का प्रयोग रामबाण है। आमले का जूस नियमित रूप से पीने से और आमला पाउडर मिला तेल बालो में लगाने से चमत्कारिक रूप से फायदा देखेंगे।

3- पुदीने की चाय
पुदीने की चाय में बालों को प्राकृतिक देने के सारे गुण मौजूद होते हैं तथा यही कारण है कि आपको इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। पुदीने की चाय का सेवन करके मूछ के बालों की असली रंगत वापस मिलती है।

ध्यान दें-

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।