फोटो गैलरी

Hindi Newsलिवर को दुरुस्त रखना है तो पिएं चुकंदर का जूस

लिवर को दुरुस्त रखना है तो पिएं चुकंदर का जूस

लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। लिवर शरीर के कई कामों को नियंत्रित रखता है। अगर लिवर खराब हो जाए तो ये गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसे दुरुस्त रखने के लिए हम कुछ खास पेय का सेवन कर...

लिवर को दुरुस्त रखना है तो पिएं चुकंदर का जूस
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 10 Dec 2017 01:32 PM
ऐप पर पढ़ें

लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। लिवर शरीर के कई कामों को नियंत्रित रखता है। अगर लिवर खराब हो जाए तो ये गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसे दुरुस्त रखने के लिए हम कुछ खास पेय का सेवन कर सकते है। आइए जानते है

1 चुकंदर का जूस

चुकंदर के जूस का सेवन करने से लीवर में पैदा विषैले तत्व बाहर निकल जाते है। लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर के जूस का उपयोग करना बहुत जरुरी होता है| 

2 नींबू का जूस

लीवर को साफ रखने के लिए नींबू के जूस का इस्तेमाल करना बहुत लाभदाई है| इसमें कम शुगर पाई जाती है| इसके सेवन से लीवर में पैदा गंदगी भी दूर हो जाती है।

3. अनानास का जूस

विटामिन और खनिज से भरपूर अनानास के जूस शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होता है। इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, तांबा, जस्ता, एंटी-इंफेलेमेटरी पाचन एंजाइम और फोलेट पाए जाते है जो लीवर स्वस्थ रखते है|

4. पालक का जूस

पालक में पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैरोटीन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये पत्तेदार हरी सब्जी पौष्टिक तत्वों से अधिक होती है। इसका सेवन करने शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें