फोटो गैलरी

Hindi Newsजिंदगी में बदलाव के लिए सुबह 8 बजे से पहले करें ये 8 काम

जिंदगी में बदलाव के लिए सुबह 8 बजे से पहले करें ये 8 काम

आप सभी अपनी जिंदगी में बेहद व्यस्त हैं, जिसके कारण आपको अपने सपनों को साकार करना असंभव लगता है। लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। आप सुबह आठ बजे से पहले आठ काम जरूर करें,...

जिंदगी में बदलाव के लिए सुबह 8 बजे से पहले करें ये 8 काम
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 30 Mar 2020 06:57 AM
ऐप पर पढ़ें

आप सभी अपनी जिंदगी में बेहद व्यस्त हैं, जिसके कारण आपको अपने सपनों को साकार करना असंभव लगता है। लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। आप सुबह आठ बजे से पहले आठ काम जरूर करें, जिससे कि आपकी जिंदगी में तेजी से बदलाव आएगा। सुबह-सुबह आठ काम काफी ज्यादा लग सकते हैं लेकिन ये बेहद ही आसान हैं। तो आइए जानते हैं ये आठ काम-

1- कम-से-कम सात घंटे की नींद अवश्य लें 
स्व
स्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद खाने-पीने के जितनी ही जरूरी है। लेकिन इसके बावजूद लाखों लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं और इसके चलते वे मानसिक समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। इसलिए आप इन समस्याओं से बचने के लिए सात घंटे की नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद लेने से यादाश्त तेज होती है, जिंदगी लंबी होती है।

2- प्रार्थना और ध्यान योग करें
एक अच्छी नींद लेकर जगने के बाद प्रार्थना और ध्यान योग करें। ये जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपने यह नोटिस किया होगा कि जब आप सुबह उठते हैं तो दिमागमें बहुत सारे कामों को निनपटटाने की एक लंबी सूी होती है इन कामों के बोझ से मन विचलित हो जाता है। लेकिन जब आप सुबह उठने के बाद नियमित रूप से प्रार्थना और ध्यान योग करते हैं तो मन विचलित नहीं होता।

3- कसरत करें 
कसरत भी जरूरी है। प्रतिदिन कसरत करने से शरीर मजबूत रहता है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल नेशनल हेल्थ के एक सर्वे के मुताबिक, 25 से 64 वर्ष की उम्र के एक-तिहाई अमेरिकी पुरुष और महिलाएं नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि या कसरत करते हैं। नियमित कसरत करने से आप न केवल स्वस्थ व खुश रहते हैं, बल्कि आपकी उत्पादकता भी बढ़ती है।

4- 30 ग्राम प्रोटीन अवश्य लें 
पूरे दिन भर के कार्यों को करने के लिए शरीर में ऊर्जा होना बेहद जरूरी है। इसलिए सुबह नाश्ते में पौष्टिक आहार को महत्व दें। इसमें प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। इलिनोइस यूनिवर्सिटी में न्यूट्रिशन के प्रोफेसर एमेरिटस नाश्ते में30 ग्राम प्रोटीन का सेवन करने की सलाह देते हैं।
 
5- ठंडे पानी से नहाएं
सुबह नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाएं, इससे शारीरिक और मानसिक को बेहद आराम मिलेगा। एक अध्ययन के मुताबिक ठंडे पानी से नहाना अवसाद को कम करता है। ठंडा पानी मूड अच्छा करता है जिससे आप खुश रहते हैं।

6- मनोबल बढ़ाने वाला संगीत सुनें
दिनभर काम के चलते आपको पढ़ने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में सुबह 15-20 मिनट सुबह अच्छा संगीत जरूर सुनें। अच्छी किताबें भी पढ़ सकते हैं।

7- जीवन संघर्ष की समीक्षा करें
एक डायरी में अपने छोटे-बडे़ लक्ष्यों के बारे में लिखें और उनकी समीक्षा करें। इससे आपको अपने जीवन के दृष्टिकोण के बारे में पता चलता है।

8- लंबी योजना पर अवश्य काम करें-
रोजमर्रा के जरूरी कामों के साथ जीवन में कुछ महत्वपूर्ण करना भी जरूरी है। इसीलिए किसी एक लंबी योजना अवश्य काम करें। बहाना बनाकर अपने लक्ष्य को पीछे न छोड़ें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें