फोटो गैलरी

Hindi Newsअनियमित दिल की धड़कन को पहचानेगा यह स्मार्टफोन एप, बच सकेगी जान

अनियमित दिल की धड़कन को पहचानेगा यह स्मार्टफोन एप, बच सकेगी जान

लंदन के वैज्ञानिकों ने एक खास स्मार्टफोन एप्लीकेशन विकसित किया है जो अनियमित दिल की धड़कन को पहचान सकेगा। ये ऐप एट्रियल फाइब्रिलेशन की जांच में मदद कर सकता है। एट्रियल फाइब्रिलेशन दिल की धड़कन का...

अनियमित दिल की धड़कन को पहचानेगा यह स्मार्टफोन एप, बच सकेगी जान
लंदन, एजेंसीMon, 27 Aug 2018 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन के वैज्ञानिकों ने एक खास स्मार्टफोन एप्लीकेशन विकसित किया है जो अनियमित दिल की धड़कन को पहचान सकेगा। ये ऐप एट्रियल फाइब्रिलेशन की जांच में मदद कर सकता है। एट्रियल फाइब्रिलेशन दिल की धड़कन का सबसे आम विकार है। इस विकार की वजह से दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है। इससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इस ऐप की मदद से दिल की धड़कनों के सामान्य या असामान्य होने का पता लगाया जा सकता है।

यह एप दिल की धड़कन, सांस फूंलने, थकान आदि लक्षणों का इस्तेमाल कर दिल की धड़कन को मापता है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन कैमरा के सामने एक मिनट तक बाईं तर्जनी उंगली को दबाकर किया जा सकता है। शोध से जुड़े बेल्जियम के हेस्सेल्ट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर वांडरवोर्ट ने बताया कि ज्यादातर लोगों के पास एक कैमरे वाला स्मार्टफोन है। एट्रियल फाइब्रिलेशन की जांच के लिए इसी की जरूरत होती है। एट्रियल फाइब्रिलेशन की स्थिति जांचने के लिए यह कम कीमत वाला तरीका है।

उनका कहना है कि एट्रियल फाइब्रिलेशन तेजी से फैल रही है। इसका इलाज नहीं किए जाने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस तकनीक में पहले से अज्ञात एट्रियल फाइब्रिलेशन की समस्या का पता लगाने की वास्तविक क्षमता है। ऐसे में समस्या की जानकारी होने के बाद ऐसे लोगों का इलाज किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें