फोटो गैलरी

Hindi Newsसिर्फ छह सप्ताह की एक्सरसाइज से कम हो सकता है आंत कैंसर का खतरा

सिर्फ छह सप्ताह की एक्सरसाइज से कम हो सकता है आंत कैंसर का खतरा

सिर्फ छह सप्ताह की एक्सरसाइज करने से आप आंत के कैंसर से बच सकते हैं। एक नए शोध से खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज करने से आंतड़ियों के बैक्टीरिया में बदलाव होता है। अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में तीन दिन 30...

सिर्फ छह सप्ताह की एक्सरसाइज से कम हो सकता है आंत कैंसर का खतरा
नई दिल्ली, लाइव हिंदुस्तान टीमWed, 06 Dec 2017 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सिर्फ छह सप्ताह की एक्सरसाइज करने से आप आंत के कैंसर से बच सकते हैं। एक नए शोध से खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज करने से आंतड़ियों के बैक्टीरिया में बदलाव होता है। अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में तीन दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करता है तो उसकी आंत में बैक्टीरिया स्तर बढ़ जाएगा, जिससे ब्यूटिरिक एसिड पैदा होता है। यह एक ऐसा एसिड है जो आपकी आंत के कैंसर से रक्षा करता है, इसके साथ ही इससे आपको वजन कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। 

इस शोध के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपनी तरह की पहली रिसर्च है, जिसमें बताया गया है कि एक्सरसाइज करने से आंत पर भी असर पड़ता है। लेकिन इसमें हैरान करने वाली बात यह है इसका फायदा उन लोगों को ही होगा, जो पहले एक्सरसाइज नहीं करते थे। इसके साथ ही यह बात भी गौर करने वाली है छह सप्ताह की एक्सरसाइज करने के बाद दोबारा फिर एक्सरसाइज बंद कर देनी होगी। इस शोध में 18 दुबली और 11 मोटी महिलाओं पर अध्ययन किया गया है। इस लोगों की डाइट पर भी खास ध्यान रखा गया। एक्सरसाइज शुरू करने और बंद के बाद इन लोगों मल के सैंपल लिए गए थे। जिसके बाद अध्ययन करके यह रिसर्च की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें