फोटो गैलरी

Hindi Newsकैंसर का पता लगाने वैज्ञानिकों ने बनाया लंच बाक्स के आकार का उपकरण

कैंसर का पता लगाने वैज्ञानिकों ने बनाया लंच बाक्स के आकार का उपकरण

वैज्ञानिकों ने कैंसर का पता लगाने वाला एक उपकरण विकसित किया है जो कि एक लंच बॉक्स के आकार का है। इसका इस्तेमाल विश्व के दूरदराज वाले इलाकों के इस बीमारी का त्वरित और सटीक तरीके से पता लगाने में किया...

कैंसर का पता लगाने वैज्ञानिकों ने बनाया लंच बाक्स के आकार का उपकरण
न्यूयार्क, एजेंसीSat, 22 Sep 2018 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने कैंसर का पता लगाने वाला एक उपकरण विकसित किया है जो कि एक लंच बॉक्स के आकार का है। इसका इस्तेमाल विश्व के दूरदराज वाले इलाकों के इस बीमारी का त्वरित और सटीक तरीके से पता लगाने में किया जा सकता है। कापोसी सारकोमा (केएस) एक तरह का कैंसर होता है जो रक्त वाहिकाओं में होता है। यह आमतौर पर त्वचा, मुंह में या आंतरिक घाव के रूप में उभरता है।
         
इसका जल्द पता लगाने के बेहतर परिणाम होते हैं। ऐसा विकासशील देशों में ऐसा हमेशा संभव नहीं होता क्योंकि वहां पैथालॉजिकल जांच में एक से दो सप्ताह का समय लग जाता है। इस उपकरण 'टीआईएनवाई' का मुख्य लाभ यह है कि यह बिजली, सूर्य आदि से गर्मी एकत्रित करके उसे जांच में इस्तेमाल के लिए एकत्रित कर सकता है। यह उपकरण बिजली अस्थायी रूप से कटने पर भी काम करते रहता है।     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें