फोटो गैलरी

Hindi Newsखोज: वैज्ञानिकों ने विकसित की ऐसी स्किन, खुद भर जाएंगे घाव

खोज: वैज्ञानिकों ने विकसित की ऐसी स्किन, खुद भर जाएंगे घाव

वैज्ञानिकों ने ऐसी इलेक्ट्रॉनिक स्किन विकसित की है जिससे कि घाव अपने आप भर जाएंगे। इसका प्रयोग प्रोस्टेटिक्स, घाव में लगाने वाली पट्टी में किया जा सकता है। यह कृत्रिम त्वचा 3,400 फीसदी से अधिक लचीली...

खोज: वैज्ञानिकों ने विकसित की ऐसी स्किन, खुद भर जाएंगे घाव
लंदन, एजेंसीTue, 19 Jun 2018 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने ऐसी इलेक्ट्रॉनिक स्किन विकसित की है जिससे कि घाव अपने आप भर जाएंगे। इसका प्रयोग प्रोस्टेटिक्स, घाव में लगाने वाली पट्टी में किया जा सकता है। यह कृत्रिम त्वचा 3,400 फीसदी से अधिक लचीली है और यह तुरंत अपने मूल रूप में वापस आ जाती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसका निर्माण हाइड्रोजेल और धातु कार्बाइड से किया गया है और यह विभिन्न सतहों पर चिपक सकती है। जब इसे टुकड़ों में काटा जाता है तो यह तुरंत जुड़कर खुद की मरम्मत कर लेता है।

यह इलेक्ट्रोनिक स्किन किंग अब्दुल्लाह यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने बनाई है। इसे शरीर के अंदरूनी हिस्से जैसे दिल, गुर्दे में भी किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये पैरालिसिस से ग्रस्त लोगों को भी बात करने में मदद करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें