फोटो गैलरी

Hindi Newsमानसून आया, आंखों में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा

मानसून आया, आंखों में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा

मानसून चिलचिलाती गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन साथ में कई बीमारियां और संक्रमण भी लाता है। कई सावधानियां बरतने के बावजूद हम हर साल इन संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। मानसून के दस्तक...

मानसून आया, आंखों में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेThu, 29 Jun 2017 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून चिलचिलाती गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन साथ में कई बीमारियां और संक्रमण भी लाता है। कई सावधानियां बरतने के बावजूद हम हर साल इन संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। मानसून के दस्तक देते ही वातारण में नमी बढ़ जाती है जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा भी उतना ही तेज हो जाता है। 

मानसून के सीजन में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, सर्दी-खांसी, पैरों और आंखों में इन्फेक्शन जैसी कुछ बीमारियां हमें परेशान करने लगती हैं। मानसून के दौरान आंख आना (कनजक्टीवाइटिस) आंखों में सूजन, आंखों का ड्राई होना, कॉर्निया में अल्सर आदि के संक्रमण का खतरा बना रहता है। 

इस सीजन में ज्यादा साफ-सफाई की ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। प्रतिदिन अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। आंख रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कुमार बताते हैं कि घर से बाहर निकलने पर आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास पहनना चाहिये और आंखों को बार-बार हाथों से नहीं छूना चाहिए।

ये एहतियात बरतकर आप आंखों की संक्रामक बीमारियों से काफी हद तक अपने को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर परेशानी बढ़ जाए तो अपने मन से कोई भी दवा आंख में नहीं डालें इसके लिए डाक्टर से परामर्श जरूरी है। 

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें