फोटो गैलरी

Hindi Newsहर रंग कुछ कहता है, आपके पार्टनर के साथ इस तरह और मजबूत होंगे रिश्ते- रिसर्च

हर रंग कुछ कहता है, आपके पार्टनर के साथ इस तरह और मजबूत होंगे रिश्ते- रिसर्च

प्यार के लिए हर रंग कितना खास होता है यह बात हाल ही में हुए एक शोध से साबित हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्यार का एहसास बढ़ाने में रंगों की भूमिका बेहद अहम है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हरे कपड़े...

हर रंग कुछ कहता है, आपके पार्टनर के साथ इस तरह और मजबूत होंगे रिश्ते- रिसर्च
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Sun, 18 Feb 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

प्यार के लिए हर रंग कितना खास होता है यह बात हाल ही में हुए एक शोध से साबित हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्यार का एहसास बढ़ाने में रंगों की भूमिका बेहद अहम है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हरे कपड़े पहनने और बेडरूम को हरे चादर-पर्दे से सजाने से भावनात्मक लगाव बढ़ते हैं।

ब्रिटिश स्प्रिचुअल मेंटर और बिजनेस कोच सरूपा शाह ने बताया कि रंगों से कपल्स के जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिला है। तो आइए जानते हैं आपके जीवन में कौन से रंग की क्या भूमिका है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने पाया है कि एक रंग कैसे आपको जीवन को प्रभावित कर सकता है।

लाल रंग से यौन उत्तेजना में वृद्धि-

रिसर्चर के मुताबिक अगर महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं या फिर लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो इससे रोमांस में कमी नहीं आती है। साथ ही यह आपकी और आपको पार्टनर की यौन उत्तेजना में वृद्धि होती है। रंग किसी भी रूप में हो चाहे कपड़े या फिर मेक अप हो। 

पेस्टल कलर तनाव करता है कम -

रंग हमारी जिंदगी में इतने खास हैं कि यह इंसान के तनाव को भी कम करता है। अगर आपके कमरे में पेस्टल कलर की पेंटिग या फिर पर्दों का रंग पेस्टल कलर का है तो यह रंग आपके जीवन में टेंशन कम कर देगा।

हरे रंग से रिश्ते मजबूत -

वहीं हरा रंग आपके जीवन में रिश्तों को मजबूत करने का काम करता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच इमोशनल बॉन्ड को और मजबूत करता है। हरे कपड़े पहनने और बेडरूम को हरे चादर-पर्दे से सजाने से भावनात्मक लगाव बढ़ते हैं। इसके अलावा हरा रंग अपने बेडरूम की दीवारों में इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि हरा रंग प्राकृतिक रंग है तो यह काफी पॉजिटिव माना गया है।

इंडिगो रूम के लिए अच्छा-

इंडिगो बेडरूम के लिए सबसे अच्छा कलर माना गया है। बैडरूम की दिवारों पर यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाता है। इसके अलावा कुशन या फिर पिलो को भी इंडियो कलर में रख सकते हैं। इंडिगो रंग बैंगनी और नीले रंग से मिलकर बना होता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। 

नारंगी रंग 'फन' के लिए है-

अगर आपको अपने जीवन में कुछ नया करना है तो आप नारंगी यानि औरेंज रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग हर तरीके से कुछ नया करने के लिए उत्तेजित करता है। अगर आपका जीवन थोड़ा बोरिंग हो गया है तो औरेंज रंग से थोड़ा 'फन' लाया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें