फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्भवती महिलाओं के लिए पास्ता खाना हो सकता खतरनाक साबित

गर्भवती महिलाओं के लिए पास्ता खाना हो सकता खतरनाक साबित

पास्ता खाने के कई लोग शौकीन होते हैं। पास्ता में कैलोरी अधिक होती है जिससे वजन बढ़ाया जाता है। लेकिन इसके नुकसान भी हैं। पास्ता का नियमित सेवन करने से डिप्रेशन हो सकता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी...

गर्भवती महिलाओं के लिए पास्ता खाना हो सकता खतरनाक साबित
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Jun 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पास्ता खाने के कई लोग शौकीन होते हैं। पास्ता में कैलोरी अधिक होती है जिससे वजन बढ़ाया जाता है। लेकिन इसके नुकसान भी हैं। पास्ता का नियमित सेवन करने से डिप्रेशन हो सकता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी पास्ता के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। 

पाश्ता खाने के हैं शौकीन तो जान लें यह बातें

  • सफेद और लाल पास्ता खाने से ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट आपके भीतर चिड़चिड़ापन और चिंता बढ़ा सकता है। इसे खाने से शरीर में हार्मोनल प्रतिक्रिया होती है जो ब्लड शुगर को घटाती है जिसके कारण चिड़चिड़ापन, थकान और डिप्रेशन आने लगते हैं।

 

  • पास्ता में कैलोरी काफी अधिक होती है। लोग इसे बनाने में बटर का अधिक इस्तेमाल करते हैं इस कारण शरीर में चर्बी चढ़ने लगती है और लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। 

 

  • अगर गर्भ के दौरान महिलाएं पास्ता का सेवन करती हैं तो उनके लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकता है। पाश्ता बच्चे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ा सकता है। प्रसव के समय भी इससे परेशानी होने का खतरा रहता है।

 

  • पास्ता को खाने के बाद यह काफी देर से पचता है। इस कारण अगर रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। रात में खाने से एसिडटी और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं। 

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें