फोटो गैलरी

Hindi Newsनाखूनों में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें, इन्हें भी होते हैं रोग

नाखूनों में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें, इन्हें भी होते हैं रोग

हाल ही में नेल डिसऑर्डर को लेकर इजराइल में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। नाखून सिर्फ हाथ-पैर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते बल्कि स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नाखूनों में होने...

नाखूनों में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें, इन्हें भी होते हैं रोग
myupcharWed, 11 Dec 2019 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हाल ही में नेल डिसऑर्डर को लेकर इजराइल में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। नाखून सिर्फ हाथ-पैर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते बल्कि स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नाखूनों में होने वाले बदलाव स्वास्थ्य संबंधी संकेत देते हैं लेकिन ये नाखून खुद भी रोगग्रस्त हो सकते हैं। अगर नाखून को बीमारी ने जकड़ लिया है तो यह विकृत नजर आ सकते हैं, संक्रमित हो सकते हैं, कुछ मामलों में दर्द या गंध भी पैदा करते हैं। यह जानकर हैरानी हो सकती है कि नाखून को भी रोग घेर सकते हैं जिसमें फंगल या बैक्टीरिया, ट्यूमर आदि शामिल हैं। 

www.myupchar.com से जुड़े एम्स के डॉ. आयुष पांडे के अनुसार, नाखून कवक एक सामान्य स्थिति है जो हाथ या पैर के नाखून की नोंक के नीचे सफेद या पीले रंग के स्पॉट के रूप में शुरू होती है। यह फंगल इन्फेक्शन के कारण होता है। नाखून के रोग में सबसे आम है फंगल इन्फेक्शन यानी ओनिकोमाइकोसिस। फंगल इन्फेक्शन तब होता है जब व्यक्ति को मधुमेह हो, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली हो, 58 साल या उससे ज्यादा के हो या आर्टिफिशियल नेल्स पहने हों।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अध्ययन में साबित हुआ है कि नाखूनों में भूरे या काले धब्बे दिखें तो इन्हें नजरअंदाज न करें। साधारण से दिखने वाले निशान एक प्रकार के कैंसर मेलानोमा के कारण हो सकते हैं। भूरे काले धब्बे बढ़ते जा रहे हों और त्वचा का रंग नाखूनों के इर्द-गिर्द बदल रहा हो तो दिक्कत हो सकती है। नाखूनों में पीले रंग का पस भर रहा हो, तो भी यह परेशानी का कारण बन सकता है।

कई बार नाखून थोड़ा ऊपर उठने लगता है। यह फंगल इन्फेक्शन, सरायसिस, किसी चीज से नाखून के नीचे चोट के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना होगा।
 
नाखून के चारों और सूजन हो या लालिमा नजर आए तो यह भी इन्फेक्शन की निशानी है। इसका एंटीबायोटिक दवाओं के साथ इलाज किया जाता है।
कई बार नाखूनों में डेंट नजर आने लगता है। अगर नाखूनों में गड्ढे दिखे तो इसका कारण जानिए। यह सरायसिस, एटॉपिक डर्मेटाइटिस, एलोपेशिया एरिया-दा के कारण हो सकते हैं। इसे डायग्नोस करने के लिए विशेषज्ञ की मदद जरूरी होगी।

नाखूनों में पीलापन भी एक आम बीमारी है लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बिना नेल पॉलिश के प्रभाव के ऐसा हो रहा हो तो शरीर के अंदर कुछ होने का संकेत है। यह फेफड़े की बीमारी की ओर इशारा करता है।
अगर पतले नाखून हैं और नीचे की ओर झुकते हैं तो आयरन की कमी साफ पता चलती है। ऐसी स्थिति में नाखून चम्मच की तरह दिखते हैं। उचित पोषण की कमी, पेट या आंतों के साथ स्वास्थ्य समस्या झलकती है।

घुमावदार नाखून कई बार दिखाई नहीं देता हैं। वक्रता इतनी धीरे से शुरू होती है कि लोगों को इसका अनुमान नहीं रहता लेकिन धीरे-धीरे नाखून नीचे झुकते जाता हैं और अंगुलियों में सूजन होने लगती है। घुमावदार नाखून फेफड़े, हार्ट, लिवर, पेट या आंत की बीमारी के बारे में जानकारी देते हैं।

इन लक्षणों को देखकर रोग का इलाज किया जाता है। नाखूनों से जुड़े इन रोगों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन खत्म करने के लिए क्रीम, जेल या मलहम इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन जहां मामला गंभीर हो रहा है वहां डॉक्टर से चर्चा के बाद सही इलाज की जरूरत है। लेजर नेल थेरेपी अंगुली के फंगल इन्फेक्शन का इलाज करती है। इसमें उच्च शक्ति वाली बीम का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए उस फंगस को खत्म करते हैं जो किसी नाखून या टिश्यू को क्षति पहुंचा  रहे हैं और इन्फेक्शन कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें:  https://www.myupchar.com/disease/nail-fungus

स्वास्थ्य आलेख www.myUpchar.com द्वारा लिखे गए हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें