फोटो गैलरी

Hindi Newsये 7 तरीके पेट दर्द से दिला सकते हैं छुटकारा

ये 7 तरीके पेट दर्द से दिला सकते हैं छुटकारा

हर कोई समय-समय पर खाने या पीने के बाद पेट में गड़बड़ी, अपच, दर्द या ऐंठन का अनुभव करता है। आमतौर पर पेट दर्द की शिकायत कुछ समय या लंबे समय तक हो सकती है। ये दर्द कम या तेज हो सकता है। इसकी जगह भी पेट...

ये 7 तरीके पेट दर्द से दिला सकते हैं छुटकारा
myupcharFri, 21 Feb 2020 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

हर कोई समय-समय पर खाने या पीने के बाद पेट में गड़बड़ी, अपच, दर्द या ऐंठन का अनुभव करता है। आमतौर पर पेट दर्द की शिकायत कुछ समय या लंबे समय तक हो सकती है। ये दर्द कम या तेज हो सकता है। इसकी जगह भी पेट में दाएं या बाएं किनारे हो सकती है। पेट में दर्द आम से लेकर गंभीर स्थिति के हो सकते है। www.myupchar.com से जुड़ी एम्स की डॉ. वीके राजलक्ष्मी का कहना है कि सामान्य पेट दर्द आधे से अधिक हिस्से में होता है। यह दर्द उपचार बिना भी ठीक हो जाता है। इस दर्द का कारण अपच या पेट की समस्याएं हो सकती है। घरेलू उपचार की मदद से व्यक्ति को आसानी से राहत मिल जाती है। स्थानीय दर्द की बात करें तो यह एक हिस्से में ही होता है। सामान्य दर्द के रूप में शुरू होकर अपेंडिसाइटिस का दर्द फिर अक्सर पेट के एक हिस्से में शुरू होने लगता है।

www.myupchar.com से जुड़े एम्स के डॉ. केएम नाधीर का कहना है कि तीसरी तरह का दर्द ऐंठन यानी क्रैम्पिंग है। यह मांसपेशियों में अचानक होने वाले संकुचन से होता है। यह दर्द बार-बार आता और जाता रहता है। पेट की ऐंठन या मरोड़ का दर्द छाती और पेल्विक के बीच के हिस्से में महसूस होता है। इसका कारण आमतौर पर कब्ज, अपच, पेट में वायरस  या मासिक धर्म हो सकते हैं। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर पेट के इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि कुछ प्राकृतिक और सरल घरेलू उपायों से जल्द राहत मिल सकती है। ये घरेलू उपाय विशेष रूप से गैस, सूजन और अपच आदि पेट की समस्या के लिए फायदेमंद हैं।

डिहाइड्रेशन
डिहाइड्रेशन पेट की गड़बड़ को बढ़ा सकता है। शरीर को खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से कुशलतापूर्वक पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित करने के लिए पानी की जरूरत होती है। डिहाइड्रेटेड होने से पाचन अधिक कठिन और कम प्रभावी होता है, जिससे पेट खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। अधिकांश लोगों के लिए, एक दिन में लगभग 8 या अधिक ग्लास पानी की जरूरत होती है। छोटे बच्चों को वयस्कों की तुलना में थोड़ा कम पानी की आवश्यकता होती है।

अदरक
अदरक खराब पेट और अपच के लिए एक सामान्य प्राकृतिक उपचार है। अदरक पेट में मौजूद एसिड को कम रखता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण से पाचन प्रक्रिया सही रहती है।

सौफ
अपच के कारण हुए पेट दर्द से जल्दी राहत देने में सौंफ काम आ सकती है। गैस, सूजन आदि लक्षणों से भी राहत देने में मदद करती है।

हींग
पेट में दर्द, गैस या अपच के लिए हींग असरदार है। इसमें मौजूद एंटीस्स्मोडिक और एंटिफलाटुलेंट गुण यह काम करने में मदद करते हैं।

पुदीना
गैस के कारण होने वाले पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

दही
इसके गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं और अपच में होने वाली तकलीफ को कम करते हैं।

गर्म बोतल
पेट की मांसपेशियों को तब आराम मिलता है जब पेट को गर्म पानी की बोतल से सेंकते हैं। इससे ऐंठन शांत होती है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

यह लेख myUpchar.com द्वारा लिखा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें