फोटो गैलरी

Hindi NewsMorning Breakfast नहीं किया तो घेर लेग आपको ये एक गंभीर बीमारी

Morning Breakfast नहीं किया तो घेर लेग आपको ये एक गंभीर बीमारी

दौड़भाग की इस जिंदगी में अगर आप नाश्ता करने भूल रहे हैं या फिर नाश्ता न करके सोच रहे हैं कि इससे शरीर पर कोई असर नहीं पड़ेगा तो आप गलत हैं सही समय पर सही जानकारी से आप अपने जीवन को कुशल बना सकते हैं।...

Morning Breakfast नहीं किया तो घेर लेग आपको ये एक गंभीर बीमारी
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 20 Apr 2019 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दौड़भाग की इस जिंदगी में अगर आप नाश्ता करने भूल रहे हैं या फिर नाश्ता न करके सोच रहे हैं कि इससे शरीर पर कोई असर नहीं पड़ेगा तो आप गलत हैं सही समय पर सही जानकारी से आप अपने जीवन को कुशल बना सकते हैं। सुबह का नाश्ता न करने से आपका मोटापा कम तो नहीं होगा बल्कि आप गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाएंगे। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि आपके शरीर में पोषण की कमी होती है, इसलिए दिमाग बार-बार उस ओर जाता है। ऐसे में आप काम की ओर ध्यान नहीं लगा पाते। अगर आप इस दुविधा में हैं कि आपको नाश्ते में क्या खाना चाहिये तो इसके लिए आप किसी आहार- विशेषज्ञ से मदद ले सकते हैं। वह आपका सही नाश्ता चुनने में मदद करेगा। इसके साथ ही अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भी वह आपकी मदद करता है। 
 

जरुरी बातें 

  •  नाश्ता न करने से आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आती है।
  • आप खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं।
  • नाश्ता न करने से आपका शरीर और दिमाग दोनों बीमार महसूस करने लगते हैं।

 

1. डायबिटीज

ब्रेकफास्ट न करने से डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। आपके खाने की आदत और सेहत का गहरा ताल्लुक है। जो लोग अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या जल्दबाजी में आधा-अधूरा करते हैं उन्हें टाइप 2 डायबीटीज का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है और आपको डिप्रेशन, टेंशन और बेचैनी भी हो सकती है। ब्लड शुगर के एक स्तर से ज्यादा गिर जाने से शरीर में एनर्जी लेवल प्रभावित होता है और इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। कई बार देखा गया है कि महिलाएं ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं जिसके कारण उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना 20 फीसदी ज्यादा होती है।

 

diabetes
 

2. वजन बढ़ना 

आप सोचते होंगे कि नाश्ता न करने से आपको वजन कम करने में आसानी होगी। आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नाश्ता न करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसका अर्थ यह है कि आप जो भी खाते हैं, वह लंबे समय तक आपके शरीर में जमा रहता है। इसके साथ ही आप नाश्ता न करने से कमजोर महसूस करते हैं। और इसी कमजोरी के कारण आप शारीरिक क्रियायें भी कम करते हैं। इससे आपका वजन कम होने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं वो लंच और डिनर में ज्यादा खाते हैं जो कि बिल्कुल गलत है।

 

2
 

 

3. मेटाबॉलिज्म पर असर 

 

 

4. भूख लगती है साथ ही गुस्सा आता है 

ज्यादा लंबे समय तक भूखा रहने से कई लोगों को गुस्सा आने लगता है। देखा गया है कि पुरुष रोजाना ब्रेकफास्ट करते हैं उनका मूड उन लोगों के मुकाबले अच्छा रहता है जो ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट न करने से ब्लड शुगर का स्तर भी कम होता है जिसके कारण चक्कर आना और सिर दर्द का एहसास भी बना रहता है।

 
4

 

 

5. नाश्ता न करने से मूंह से बदबू आना 

ब्रेकफास्ट न करने से सिर्फ सेहत पर ही बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि इससे आपकी सोशल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। ब्रेकफास्ट न करने से मूंह में सलाइवा कम मात्रा में बनता है, जिससे जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया दूर नहीं हो पाते हैं और मूंह से बदबू आने लगती है। जिससे आपकी पर्सनैलिटी पर गहरा नकारात्मक असर पड़ता है।

 

5
 
 

सुस्ती और थकान
अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होगी, भले ही आपने खाने में भरपेट भोजन कर लिया हो। असल में सुबह के समय पेट पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए तैयार होता है। ऐसे में अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं तो इससे शरीर को दिन भर के काम के लिए ऊर्जा नहीं मिल पाती है और आपको दिनभर सुस्ती और थकान महसूस होती है।

 

 

आप अस्वास्थ्यकर खाते हैं
अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो आपका शरीर और मन भोजन के लिए लालायित रहेगा। ऐसे में आप मीठा और उच्च कैलोरी युक्त भोजन की ओर आकर्ष‍ित होंगे। यानी नाश्ता न करके आप एक साथ दो-दो गलतियां करेंगे। शोध यह प्रमाणित करते हैं कि जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए अस्वास्थ्यकर भोजन से दूर रह पाना आसान नहीं होता। उनका मस्तिष्क अपने आप ही सेहतमंद भोजन की अपेक्षा अनहेल्दी भोजन को तरजीह देता है।
  

 
 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें