फोटो गैलरी

Hindi Newsसावधान: सर्दियों में प्यास का सिग्नल देना भूल जाता है हमारा शरीर

सावधान: सर्दियों में प्यास का सिग्नल देना भूल जाता है हमारा शरीर

गर्मियों में हमेशा प्यास लगती है। प्यास लगने पर गला सूखने लगता है यानी शरीर हमें संकेत देता है कि शरीर में पानी कम हो रहा है कृपया पानी पी लें। लेकिन सर्दियों में हमारा शरीर प्यास का सिग्नल देना भूल...

सावधान: सर्दियों में प्यास का सिग्नल देना भूल जाता है हमारा शरीर
हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Dec 2018 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों में हमेशा प्यास लगती है। प्यास लगने पर गला सूखने लगता है यानी शरीर हमें संकेत देता है कि शरीर में पानी कम हो रहा है कृपया पानी पी लें। लेकिन सर्दियों में हमारा शरीर प्यास का सिग्नल देना भूल जाता है। 

प्यास का सिग्नल फेल होना ठीक उसी तरह से हमारे शरीर के लिए घातक है जैसे कार के रेडिएटर का सिग्नल बंद हो जाए। ऐसे में गाड़ी का इंजन गर्म हो जाता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

दरअसल हमारे शरीर में 75 फीसदी तक पानी होता है। शरीर के अंदर चलने वाली सारी प्रक्रियाओं के लिए पानी अंत्यत आवश्यक है। ठंड में भी पानी की उतनी ही जरूरत होती है जितनी गर्मी में इसलिए पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार न करें।

मिनट पहले या बाद में हर बार भोजन से एक ग्लास पानी पिएं। ये पाचन क्रिया में मदद करता है और शरीर ज्यादा पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है।.

सही समय पर पिएं पानी

सुबह नींद से जगने के बाद दो ग्लास पानी पिएं। ये दिन के पहले भोजन से पहले अंगों में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। 

नहाने से पहले एक ग्लास पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी पिएं ताकि रात में होने वाले वाटर लॉस से शरीर को बचाएं जा सके।

वर्कआउट करते हैं तो इससे पहले और बाद में पानी पीना आवश्यक है। 

पानी पीने का सही तरीका

बहुत ज्यादा ठंडा पानी न पिएं

खाने के साथ बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट में विषैले पदार्थ बन सकते हैं। हमेशा सामान्य तापमान का पानी पिएं।

बोतल से पानी न पिएं

बोतल बीमारियों का घर होती है इससे बचें।

बहुत ज्यादा पानी न पिएं

कई बार भूख मारने के लिए हम खाने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है। 

बैठकर पानी पिएं

खड़े होकर पानी पीने से उसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते। 

दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें

दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहने से आप संतुष्टि महसूस करते हैं। इससे भूख भी कम लगती है

उम्र के साथ कम हो जाती है प्यास

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च के अनुसार उम्र बढ़ने पर प्यास कम लगती है। इस वजह से बड़ी उम्र के लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है। इस उम्र में कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर, चक्कर आना और घबराहट होना भी प्यासे होने का सिग्नल हो सकते हैं। ज्यादा दवाओं के सेवन से भी प्यास में कमी आती है। अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें