फोटो गैलरी

Hindi NewsInternational Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने आज शेयर किया 7 मिनट का वीडियो, बताए सूर्य नमस्कार के फायदे

International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने आज शेयर किया 7 मिनट का वीडियो, बताए सूर्य नमस्कार के फायदे

PM नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @narendramodi से बुधवार को सूर्य नमस्कार के बारे में जानकारी दी गई। तकरीबन 6.46 मिनट के इस वीडियो में सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों के बारे में बताया गया है।...

International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने आज शेयर किया 7 मिनट का वीडियो, बताए सूर्य नमस्कार के फायदे
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Thu, 20 Jun 2019 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

PM नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @narendramodi से बुधवार को सूर्य नमस्कार के बारे में जानकारी दी गई। तकरीबन 6.46 मिनट के इस वीडियो में सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों के बारे में बताया गया है। पीएम के अब तक जारी किए गए सभी एनिमेटेड वीडियो में आज का वीडियो सबसे लंबा है। 

पीएम के इस वीडियो को सुबह 8.22 बजे ट्वीट किया गया। दिन के 12.30 बजे तक इसे 57.9 हजार बार देखा जा चुका था। साथ ही इसे 13770 लाइक्स मिल चुके थे और 3665 बार रीट्वीट किया जा चुका था।

क्या है सूर्य नमस्कार
'सूर्य नमस्कार' का शाब्दिक अर्थ सूर्य को अर्पण या नमस्कार करना है। यह योग आसन शरीर को सही आकार देने और मन को शांत व स्वस्थ रखने का उत्तम तरीका है। सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का एक समन्वय है, जो एक उत्तम कार्डियो-वॅस्क्युलर व्यायाम भी है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। सूर्य नमस्कार मन वह शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता है।

क्या हैं सूर्य नमस्कार के 12 आसन 
प्रणाम आसन, हस्तउत्तानासन, हस्तपाद आसन, अश्व संचालन आसन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्वसंचालन आसन, हस्तपाद आसन, हस्तउत्थान आसन, ताड़ासन 

इसे भी पढ़ें : International Yoga Day 2019 : पार्किंसन के बढ़ते कदमों को रोकने में मदद करेंगे ये 4 आसन, जानिए इनके बारे में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें