फोटो गैलरी

Hindi NewsHome Remedies: बच्चों में क्यों होते हैं पेट के कीड़े और क्या है इनका घरेलू इलाज

Home Remedies: बच्चों में क्यों होते हैं पेट के कीड़े और क्या है इनका घरेलू इलाज

बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्या आम है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बीमारी बड़ों में भी हो सकती है। यह आंतों के कीड़े होते हैं जो वहां खून चूसते हैं। इससे गंभीर संक्रमण पैदा हो सकता है।...

Home Remedies: बच्चों में क्यों होते हैं पेट के कीड़े और क्या है इनका घरेलू इलाज
myupcharTue, 21 Jan 2020 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्या आम है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बीमारी बड़ों में भी हो सकती है। यह आंतों के कीड़े होते हैं जो वहां खून चूसते हैं। इससे गंभीर संक्रमण पैदा हो सकता है। www.myUpchar.com  से जुड़े एम्स के डॉ. अजय मोहन बताते हैं कि कई बार पेट में कीड़े होने का कोई लक्षण नहीं मिलता है। इस कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। आमतौर पर दवाओं से इसका इलाज हो जाता है, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर ऑपरेशन की नौबत आ सकती है।

पेट में क्यों होते हैं कीड़े
छोटे बच्चों में पेट के कीड़े ज्यादा होते हैं, क्योंकि वे यहां-वहां रखी चीजों को मुंह में लेते हैं और कई बार मिट्टी भी खा लेते हैं। वयस्कों में दूषित पानी और दूषित भोजन के कारण ऐसा होता है। जो लोग बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, उनमें भी पेट के कीड़ों की आशंका ज्यादा होती है। अधिकांश मामलों में ये मल के जरिए बाहर निकल जाते हैं। बच्चों की सेहत पर इनका ज्यादा असर होता है। बच्चे खाते या दूध पीते हैं, लेकिन इसके पौष्टिक तत्व उनके शरीर को नहीं मिलते हैं।

पेट के कीड़ों का लक्षण
पेट में दर्द इसका सबसे बड़ा लक्षण है। इसके अलावा बार-बार भूख लगना, बिना किसी कारण के वजन कम होना, जीभ सफेद होना, मुंह से बदबू आना इसके अन्य लक्षण हैं। जी मिचलाना, उल्टी आना, पेट फूलना, शरीर पर सूजन आना और दस्त लगना बताता है कि पेट में सबकुछ ठीक नहीं है। जिन बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं, उनका शारीरिक विकास रुक जाता है। छाती में दर्द रहता है और लगातार थकान बनी रहती है।

पेट के कीडों का घरेलू इलाज
www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, अरंडी का तेल पेट के कीडों का कारगर इलाज है। गर्म पानी में थोड़ा तेल मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। खाली पेट लहसुन खाएं। नारियल के तेल से बनी चीजें खाने से भी कीड़े मर जाते हैं। लौंग का पानी शहद मिलाकर सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

वहीं किचन में और भी चीजें हैं, जो पेट के कीड़ों का इलाज कर सकती हैं। जैसे हल्दी। हल्दी को तवे पर सूखी भून लें और सोते समय पानी के साथ खाएं। पेट के कीड़े मर जाएंगे। छाछ में नमक और काली मिर्च डालकर पीने से भी पेट साफ होता है। दही और शहद का मिश्रण भी पेट के कीड़े मारता है।

पेट के कीड़ों से बचना है तो करें ये उपा
सलाह दी जाती है कि उन स्थानों से बचें, जहां कीड़े पनपते हैं। जैसे मिट्टी, पेड़-पौधे। बच्चे बाहर खेलकर आएं तो हाथ अच्छी तरह साफ करें। छोटे बच्चों को हर चीज से छूने या मुंह में लेने से रोकें। घर में आने वाली पत्तेदार सब्जियों को कई बार पानी से धोएं। खाना पकाते समय साफ सफाई बरतें। बाहर का खाना खाने से बचें। मांस मछलियों को अच्छी तरह पकने पर ही खाएं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.myupchar.com/disease/intestinal-worms/home-remedies

स्वास्थ्य आलेख www.myUpchar.com द्वारा लिखे गए हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें