फोटो गैलरी

Hindi NewsHealth Tips: स्वस्थ रहने के लिए ये देसी तरीके हैं कारगर, जरूर अपनाएं

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए ये देसी तरीके हैं कारगर, जरूर अपनाएं

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। जिस व्यक्ति की काया निरोग रहती है, वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति का ही शरीर और दिमाग पूर्ण सक्रिय रहता है। स्वस्थ...

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए ये देसी तरीके हैं कारगर, जरूर अपनाएं
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 23 Apr 2019 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। जिस व्यक्ति की काया निरोग रहती है, वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति का ही शरीर और दिमाग पूर्ण सक्रिय रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हमारे बड़े-बुजुर्ग छोटी-छोटी बातें बताते हैं, जो बहुत ही कारगर साबित होती हैं और वैज्ञानिक दृष्टि से भी सही हैं। आइए आज हम उन्हीं देसी तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपको स्वस्थ बनाते हैं।

Health Tips: खाली पेट सोना हो सकता है घातक, जानें क्या है वजह

1. तांबे के बर्तन में पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण होते हैं, जो संक्रमण होने से बचाती है। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी लिवर के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।

2. शरीर को सिर्फ नींद नहीं बल्कि पूरा आराम दीजिए। सिर्फ आठ घंटे सोना ही काफी नहीं है, बल्कि सोने से पहले इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं। क्योंकि ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं और पूरा आराम नहीं करने देते। जिस वजह से आप 8 घंटे की नींद के बाद भी आराम महसूस नहीं करते हैं।

3. खाने पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा खाना भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अपने शारीरिक कार्यों के हिसाब से ही आहार का निर्धारण करें। कम व हल्का खाना खाएं, जिससे पेट भी सही रहेगा और वसा या मधुमेह जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।

4. सीधे बैठें। हम अपने दिन का सबसे ज्यादा समय बैठकर गुजारते हैं। अगर इस दौरान आपकी कमर या शरीर का पोस्चर सही नहीं होता तो अन्य अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द की शिकायत होने लगती है। इसलिए बैठते हुए कमर को बिल्कुल सीधा रखें।

डायबिटीज छीन सकती है आपकी आंखों की रोशनी, इलाज की इस नई तकनीक से करें बचाव 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें