फोटो गैलरी

Hindi NewsHealth Gadgets : चलने का तरीका सही करेगा पॉस्चर कोच, खराब पॉस्चर के इन खतरों को जानिए

Health Gadgets : चलने का तरीका सही करेगा पॉस्चर कोच, खराब पॉस्चर के इन खतरों को जानिए

आज हम खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन जब तक हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चलने और बैठने में छोटे-छोटे सुधार नहीं करेंगे, तब तक शरीर से बीमारियां दूर नहीं होंगी। इसमें सहायक डिवाइस...

Health Gadgets : चलने का तरीका सही करेगा पॉस्चर कोच, खराब पॉस्चर के इन खतरों को जानिए
हिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्ली Thu, 01 Aug 2019 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

आज हम खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन जब तक हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चलने और बैठने में छोटे-छोटे सुधार नहीं करेंगे, तब तक शरीर से बीमारियां दूर नहीं होंगी। इसमें सहायक डिवाइस पॉस्चर कोच के बारे में बता रही हैं नीतिका श्रीवास्तव

काम के बोझ और व्यस्त दिनचर्या के बीच हम खुद पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो सीधा नहीं चलते या यूं कहें कि झुककर चलते हैं। इस खराब आदत से शरीर की आकृति तो खराब होती ही है, सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर समय रहते झुककर चलने की आदत को नहीं सुधारा गया, तो इससे घातक बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए हमें एक ऐसे केयर टेकर की जरूरत होती है, जो चलते समय शरीर को सीधा रखने में हमारी मदद करे। पॉस्चर कोच एक ऐसी ही डिवाइस है, जो हमें सही तरीके से चलने में मदद करती है। 

क्या है पॉस्चर कोच
पॉस्चर कोच सीधे तरीके से चलने में बेहद मददगार है। ऐसे लोगों की कमी नहीं, जिन्हें ऑफिस या घर में बैठकर कई-कई घंटे काम करना पड़ता है। लगातार झुककर बैठे रहने से चलने पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। इससे कंधे झुक जाते हैं, जिससे थकान, मांसपेशियों में तनाव, सांस लेने में कठिनाई, पीठ दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस और यहां तक कि अवसाद जैसे स्वास्थ्य खतरों का सामना करना पड़ सकता है। पॉस्चर कोच इसमें मददगार होगा। इसे आप दिनभर पहनकर रख सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यही है कि इसे आसानी से कहीं भी लाया और ले जाया जा सकता है। 

कैसे करता है काम
आज के समय में 10 में से 7 लोग पीठ दर्द की समस्या से परेशान होते हैं। इसके प्रमुख कारणों में घंटों झुककर काम करना और झुककर चलना शामिल हैं। पॉस्चर कोच दोनो कंधों को सीधा रखने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को भी सीधा रखता है। अच्छे परिणाम के लिए इसे लगातार पहनना सबसे उपयुक्त होता है। इसे पहनने के बाद जब भी आपके कंधों में झुकाव होगा, इसमें लगे फाइबर ऑप्टिकल सेंसर में कंपन होता है और हम सावधान हो जाते हैं। 

क्या है इसकी कीमत 
पॉस्चर कोच हेल्थ को फिट रखने के लिए सबसे अच्छा केयर टेकर है। बात अगर इसकी कीमत की करें, तो आपको भारतीय बाजार में बहुत ही कम दामों में यह मिल जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 500 रुपए है। लेकिन ब्रांड और फीचर्स के साथ इसकी कीमत बढ़ और घट भी सकती है।

क्या हैं खास
पॉस्चर कोच अपनी खास खूबियों से भरपूर है। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के साथ-साथ कंधों के झुकाव को भी ठीक करने में मददगार है। वैसे भारतीय बाजार में शरीर के पॉस्चर को सुधारने के लिए डिवाइस की भरमार है। लेकिन पॉस्चर कोच सबसे आरामदायक डिवाइस में से एक है। इसे महिला, पुरुष और बच्चे भी अपनी आदत में शामिल कर सकते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए पॉस्चर कोच पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसे खासतौर पर रीढ़ की हड्डी और झुके हुए कंधों को सीधा रखने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Friendship Day 2019 : फ्रेंड सर्किल अच्छा हो तो नहीं रहता इस बीमारी का खतरा, जानें कैसे जिंदगी बचाती है दोस्ती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें