फोटो गैलरी

Hindi Newsखून की कमी दूर करता है किशमिश, जानें इसके अनेक फायदे

खून की कमी दूर करता है किशमिश, जानें इसके अनेक फायदे

किशमिश खाने में जितना मीठा लगता है सेहत के लिए भी यह गुणकारी है। यह ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है। इससे तुरंत ताकत भी मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार रोज किशमिश खाने के बजाय इसका पानी पीने से ज्यादा...

खून की कमी दूर करता है किशमिश, जानें इसके अनेक फायदे
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 16 Feb 2018 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

किशमिश खाने में जितना मीठा लगता है सेहत के लिए भी यह गुणकारी है। यह ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है। इससे तुरंत ताकत भी मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार रोज किशमिश खाने के बजाय इसका पानी पीने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।

दरअसल, किशमिश में काफी मात्रा में शुगर होती है और इसे रातभर भिगोकर रखने से इसका शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अखिलेश बता रहे हैं किशमिश के फायदे।  
 
किशमिश खाने के यह हैं फायदे
 
किशमिश ऊर्जा एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर प्रचूर मात्रा में रहता है। इससे तुरंत ताकत मिलती है। कब्ज में भी यह फायदेमंद होता है। 
 
किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह एनिमिया रोग को ठीक करता है। जो लोग कमजोर होते हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद है। किशमिश खाने से वजन  बढ़ता है। 
 
किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है। जिन्हें लंबे समय से खांसी है उन्हें किशमिश रोज खाना चाहिए। इसके अलावे फेफड़े की टीबी में भी किशमिश लाभकारी है। 
 
किशमिश खाने से हृदय की दुर्बलता भी दूर होती है। किशमिश आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा जलन की शिकायत में भी यह असर करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें