फोटो गैलरी

Hindi Newsहेल्थ अलर्ट: सावधान, रात में भी काट सकता है डेंगू का मच्छर

हेल्थ अलर्ट: सावधान, रात में भी काट सकता है डेंगू का मच्छर

सावधान, डेंगू और चिकनगुनिया का मच्छर रात में भी आपको काट सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि वैसे तो डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्ती मच्छर के काटने की आशंका दिन में ज्यादा रहती है। लेकिन रात में भी...

हेल्थ अलर्ट: सावधान, रात में भी काट सकता है डेंगू का मच्छर
अनोना दत्त,नई दिल्लीFri, 01 Sep 2017 07:26 AM
ऐप पर पढ़ें

सावधान, डेंगू और चिकनगुनिया का मच्छर रात में भी आपको काट सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि वैसे तो डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्ती मच्छर के काटने की आशंका दिन में ज्यादा रहती है। लेकिन रात में भी यह आपको शिकार बना सकता है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्योदय के पहले दो घंटे और सूर्यास्त के पहले के कई घंटों में इस मच्छर के काटने का सर्वाधिक खतरा रहा है। लेकिन रात में अच्छी रोशनी के दौरान भी यह मच्छर आपको काट सकता है। नई दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी के वेक्टर बोर्न डिसीज ग्रुप की प्रमुख डॉक्टर सुजाता सुनील ने यह चेतावनी जारी की है।

हेल्थ की और भी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सुजाता ने कहा कि ऑफिसों, मॉल, इनडोर ऑडीटोरियम, स्टेडियम जैसी जगहों पर दिन या रात में कृत्रिम रोशनी का इस्तेमाल होता है और इन जगहों पर दिन की प्राकृतिक रोशनी नहीं पहुंच पाती। डॉ. सुजाता ने कहा कि इससे एडीज मच्छर दिन-रात के प्राकृतिक चक्र को पूरा नहीं कर पाते हैं और भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में रात के वक्त कृत्रिम रोशनी में डेंगू मच्छर के काटने की आशंका बढ़ जाती है। दूसरा डेंगू का मच्छर प्राय: एड़ी या घुटनों पर काटता है, लिहाजा हाथ-पैर को ढंक रखने में ही भलाई है। 

2016
1.30 लाख केस सामने आए
245 मौतें डेंगू से पिछले साल

दिल्ली का हाल
300 डेंगू के मामले अगस्त में 
945 मामले सामने आए अब तक

2017 
36,635 केस 20 अगस्त तक
58 मौतें हो चुकीं इस साल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें