फोटो गैलरी

Hindi Newsखाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत

खाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत

कई बार भारी व्यायाम करने या ज्यादा मेहनत वाला काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसके कारण बदन में दर्द और अकड़न बनी रहती है। कई बार यह थोड़ा ज्यादा तकलीफदेह भी हो जाता है। जो मांसपेशी थकी...

खाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sun, 12 Aug 2018 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कई बार भारी व्यायाम करने या ज्यादा मेहनत वाला काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसके कारण बदन में दर्द और अकड़न बनी रहती है। कई बार यह थोड़ा ज्यादा तकलीफदेह भी हो जाता है। जो मांसपेशी थकी होती है या कमजोर होती है उसमें खिंचाव होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। यह सही पोषण ना लेने के कारण भी हो सकता है। हालांकि स्ट्रेच और मासज करने से प्रभावित हिस्से में दर्द कम हो सकता है। इसके अलावा आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से राहत पा सकते हैं। 

शकरकंद
एक पके हुए शकरकंद में 542 मिग्रा पोटेशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 12 प्रतिशत है। पोटेशियम मसल्स के विकास में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। साथ ही इनमें विटामिन ए भी होता है। आप इनका सेवन गैस पर या ओवन में भून करके भी कर सकते हैं।

केला
केला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। पोटेशियम के अलावा इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो आपकी मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को कम करते हैं।

नट्स 
नट्स जैसे अखरोट, बादाम, मूंगफली और बीज आपको मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से बचाव करने में मदद करते हैं। 28 ग्राम बादाम में आपकी दैनिक जरूरत का 20 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है। अन्य नट्स और सीड्स में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए इन्हें अपने आहार में शामिल करें।

टमाटर
टमाटर में पोटैशियम के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। एक कप टमाटर के जूस के सेवन से आपको दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत पोटैशियम मिलता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने और मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए टमाटर को आहार में शामिल करना अच्छा रहता है।

अंडा
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें, अमीनो एसिड ल्यूसिन भी पाया जाता है जो मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है। अंडे शरीर में सूजन और दर्द को कम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे सेलेनियम और ल्यूटिन होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें