फोटो गैलरी

Hindi Newsदिवाली 2017: अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानी वरना पड़ सकते हैं बीमार

दिवाली 2017: अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानी वरना पड़ सकते हैं बीमार

दिवाली आने वाली है और त्योहार के वक्त खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो त्योहार पर आपको रोज़ से ज्यादा अपना ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि त्योहार पर आपकी...

दिवाली 2017:  अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानी वरना पड़ सकते हैं बीमार
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Oct 2017 08:58 AM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली आने वाली है और त्योहार के वक्त खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो त्योहार पर आपको रोज़ से ज्यादा अपना ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि त्योहार पर आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। हम आपको बताते हैं इस दिवाली पर कैसे रखें खुद का ख्याल :

1. अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो ज्यादा धुंए और उन जगहों पर जाने से बचें जहां पर पटाखे ज्यादा जलाए जा रहे हों। और अगर आप जाना भी चाहत हैं तो अपने चेहरे पर मास्क लगाकर या रुमाल ढककर जाएं जिससे धूंआ आपकी सांस अंदर ना जाए।

2. दिन में चार से छ बार खाना खाएं। लेकिन खाना घर का बना ही हो। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

3. समय पर दवा लेना ना भूलें वरना आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है। और ट्रेवलिंग के वक्त हमेशा अपने पास इनहीलर रखें।

4. पूरा दिन अपने पास गुनगुने पानी की एक बोटल रखे इससे आपके शरीर से प्रदूषक तत्व को साफ करने में मदद मिलेगी।      
                                                   
5. दिवाली के दिन सिगरेट और शराब पीने से बचें। अस्थमा के मरीज के लिए ये बेहद खतरनाक है और दिवाली पर ये आपके शरीर के लिए और ज्यादा खतरनाक हो जाता है। 

अस्थमा को काबू में रखना है तो मानें ये TIPS

हेल्थ टिप्स : ऑफिस में इन 4 फूड्स को खाने से बचें, बढ़ता है वजन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें