फोटो गैलरी

Hindi NewsCovid-19:रूसी कंपनियों की है फरवरी 21 तक अधिकतम टीका बनाने की योजना

Covid-19:रूसी कंपनियों की है फरवरी 21 तक अधिकतम टीका बनाने की योजना

रूसी कंपनियों की फरवरी 2०21 तक वैश्विक महामारी कोविड-19   के खिलाफ जंग के लिए टीके  के निमार्ण की अधिकतम क्षमता तक पहुंचने की योजना है। रूसी उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने रूसी...

Covid-19:रूसी कंपनियों की है फरवरी 21 तक अधिकतम टीका बनाने की योजना
वार्ता,मास्कोTue, 22 Sep 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रूसी कंपनियों की फरवरी 2०21 तक वैश्विक महामारी कोविड-19   के खिलाफ जंग के लिए टीके  के निमार्ण की अधिकतम क्षमता तक पहुंचने की योजना है। रूसी उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने रूसी अखबार से बातचीत में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि,''हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर में 5००,००० वैक्सीन खुराक तैयार होगी, साल के अंत तक - 2 से 3 मिलियन खुराक। हम अगले साल के फरवरी तक अधिकतम क्षमता तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं।”

व्यापार मंत्री ने जोर देकर कहा कि अन्य देशों में रूस कोरोना  वैक्सीन का वितरण ,संयुक्त उत्पादन उपक्रमों का  अनुबंध और विदेशी स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ सहयोग करता है । इससे  घरेलू वैक्सीन की आपूर्ति को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं होगा।

गत 11 अगस्त को, रूसी सरकार ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले कोरोना वायरस वैक्सीन का पंजीकरण किया, जिसे स्पूतनिक वी कहा गया। रूस अब तक 2० से अधिक देशों के साथ एक अरब से अधिक वैक्सीन की खुराक देने और पांच राष्ट्रों के साथ बड़े पैमाने पर निमार्ण करने के लिए समझौतों पर पहुंच चुका है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सरकार को निदेर्श दिया कि वह 15 अक्टूबर तक रूस के स्पूतनिक वी कोरोना वायरस वैक्सीन के समय सारिणी को बेलारूस को अंतिम रूप दे दे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें