फोटो गैलरी

Hindi NewsCoronavirus: ICMR ने विदेश यात्रा करके आए लोगों से होम क्वारंटाइन पर गाइडलाइंस अपनाने की अपील की

Coronavirus: ICMR ने विदेश यात्रा करके आए लोगों से होम क्वारंटाइन पर गाइडलाइंस अपनाने की अपील की

कोरोना वायरस अब दुनियाभर में कहर मचा रहा है। इटली, ईरान आदि जैसे देशों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही...

Coronavirus:  ICMR ने विदेश यात्रा करके आए लोगों से होम क्वारंटाइन पर गाइडलाइंस अपनाने की अपील की
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 20 Mar 2020 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस अब दुनियाभर में कहर मचा रहा है। इटली, ईरान आदि जैसे देशों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।  शुक्रवार को भी कई नए मरीजों में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। ये संक्रमण लोगों में और न फैले इसके लिए विदेश से आने वाले लोगों के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  ने होम क्वारंटाइन पर गाइडलाइंस अपनाने की अपील की हैं। जिसमें कहा गया है कि जो लोग विदेश की यात्रा करके आए हैं, साथ ही जिनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है उन्हें घर में होम क्वारंटाइन में 14 दिन रहना चाहिए। इसके अलावा जो लैबोरेटरी कंफर्म पॉजिटिव केस भी हैं उन्हें भी घर में होम क्वारंटाइन में 14 दिन रहना चाहिए।

कोरोना वायरस: हमारी आदत में शुमार है चेहरा छूना, इस तरह पाएं काबू

गाइड लाइंस में कहा गया है कि जो लोग विदेश की यात्रा करके आए हैं, वो लोग घर में 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहें। इन लोगों में अगर बुखार,कफ, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें तो टेस्ट कराना चाहिए। अगर टेस्ट पॉजिटिव आए तो इन लोगों को आइसोलेट करके स्टेंडर्ड प्रोटोकॉल के तहत इलाज करवाना चाहिए। 
इसके अलावा लैब कंफर्म पॉजिटिव वाले लोगों को भी घर में 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना चाहिए। 

होम क्वारंटाइन पर स्वास्थय मंत्रालय की गाइडलाइंस

स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक होम क्वारंटाइन में  रहने के लिए हवादार सिंगल कमरा होना चाहिए जिसमें टॉयलेट भी हो। अगर परिवार का कोई सदस्य के भी उस कमरे में रहने की जरूरत हो तो उसे सलाह दी जाती है कि दोनों में कम से कम 1 मीटर की दूरी हो। इस दौरान ये दोनों शख्स बुजुर्ग लोगों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों से दूर रहे हैं। इस दौरान घर में वह व्यक्ति बिल्कुल न घूमें। इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में वह किसी भी सामाजिक समारोह, शादी, पार्टी में हिस्सा न लें।

हमेशा इन नियमों को अपनाएं
साबुन और पानी से हाथ धोएं और एल्कोहन बेस्ड हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

घर की चीजों को, जैसे डिश, पानी, बर्तन, तौलिए और घर की किसी चीज को न छुएं।

हमेशा सर्जिकल मास्क लगाकर रहें। हर 6-8 घंटे में मास्क चेंज करना करना चाहिए और उसका निस्तारण सही से करना चाहिए। 

अगर लक्षण नजर आने लगे (जैसे खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ तो हेल्थ सेंटर 011-23978046 फोन नंबर पर कॉल करें।

होम क्वारंटाइन  व्यक्ति के घर वालों के लिए गाइडलाइंस

घर के किसी एक सदस्य को ही ऐसे व्यक्ति की देखभाल करनी चाहिए।

ऐसे व्यक्ति की त्वचा के सीधे संपर्क में आने से बचें। 

घर में सरफेस को साफ करने के दौरान दस्ताने पहनें। दस्ताने उतारने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं। 

घर में बाहरी व्यक्ति को न आने दें। 
अगर में होम क्वारंटाइन व्यक्ति में लक्षण नजर आने लगे तो 14 दिनों तक सभी नजदीकी संपर्क बंद कर दें। ऐसा जब तक करें जब कि रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए। 

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कुल 223 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 32 विदेशी नागरिक हैं। वहीं 23 लोगों के पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात भी सरकार कह रही है। भारत में सबसे ज्यादा ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यहां अभी तक 52 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 49 भारतीय और तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं, एक की जान भी चली गई। महाराष्ट्र के बाद केरल में 31 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 26 भारतीय और दो विदेशी नागरिक हैं।

वहीं, कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 10,030 हो गई। जबकि कन्फर्म मामलों की कुल संख्या2,44,523 हो गई है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें