आस्था की डुबकी आपको बीमार न कर दे
राजधानी में सिर्फ 50 प्रतिशत सीवरेज सिस्टम दुरुस्त हैं, लेकिन बाकी का 50 प्रतिशत सीवेज ड्रेनेज के जरिए यमुना में ही गिरता है। ऐसे में यमुना के प्रदूषण का स्तर बढ़ना लाजमी है। दिल्ली में आस्था का...
राजधानी में सिर्फ 50 प्रतिशत सीवरेज सिस्टम दुरुस्त हैं, लेकिन बाकी का 50 प्रतिशत सीवेज ड्रेनेज के जरिए यमुना में ही गिरता है। ऐसे में यमुना के प्रदूषण का स्तर बढ़ना लाजमी है। दिल्ली में आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है। बड़ी तादाद में भक्त सूर्य देवता को अर्घ्य देने और यमुना नदी में डुबकियां लगाने घाट किनारे पहुंचेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस यमुना में आप छठ पूजा करने जा रहे हैं, उसका पानी आपकी सेहत के लिए खतरा भी हो सकता है। दूषित पानी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
कैंसर तक हो सकता है
डॉक्टर के मुताबिक, प्रदूषित यमुना के पानी से त्वचा संबंधी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सेंसेटिव स्किन के लोगों को कई बार प्रदूषित पानी की वजह से स्किन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।
पेट संबंधी बीमारियां भी
यमुना में डुबकियां लगाने से पानी कान-मुंहसे शरीर के अंदर भी पहुंच जाता है। इससे पेट से संबंधित बीमारी जेसे डायरिया, उन्टी-दस्त, कोलेरा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस बी होने का खतरा भी बना रहता है