फोटो गैलरी

Hindi Newsशरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है शलजम, और भी हैं फायदे

शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है शलजम, और भी हैं फायदे

शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है शलजम शलजम के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन इसे खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे...

शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है शलजम, और भी हैं फायदे
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 06 Oct 2017 06:39 AM
ऐप पर पढ़ें

शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है शलजम

शलजम के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन इसे खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं। 

क्या हैं शलजम खाने के फायदे : 

शलजम में बीटा केरोटीन पाया जाता है। यह दिमाग की सेहत को ठीक रखता है।  इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हमारी मांसपेशियों और नसों को मजबूत बनाए रखती हैं। 

शलजम इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के साथ हमारी त्वचा के लिए भी गुणकारी है। रोज शलजम का जूस पीने से त्वचा में रूखापन नहीं आता है। इससे त्वचा में चमक भी बरकरार रहती है। 

शलजम हमारी पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आंत में होने वाली गड़बडि़यों को रोकता है। शलजम रोज खाया जाता को अपच की समस्या नहीं होगी। 

बल्ड प्रेशर में भी शलजम काफी अचूक दवा है। शलजम में मैग्नेशियम और विटामिन पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने में मदद करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें