फोटो गैलरी

Hindi NewsAloe Vera: Weight Loss में मददगार है एलोवेरा, पढ़ें और हेल्थ टिप्स

Aloe Vera: Weight Loss में मददगार है एलोवेरा, पढ़ें और हेल्थ टिप्स

एलोवेरा को हिंदी में घृतकुमारी कहा जाता है। आर्युवेद में इसका खास स्थान है। डाइटिशियन से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इसके फायदों के बारे में बात...

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 21 May 2018 01:27 PM

Aloe Vera : Weight Loss में मददगार है एलोवेरा

Aloe Vera : Weight Loss में मददगार है एलोवेरा1 / 2

एलोवेरा को हिंदी में घृतकुमारी कहा जाता है। आर्युवेद में इसका खास स्थान है। डाइटिशियन से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इसके फायदों के बारे में बात कर रहे हैं। इसको जेल, क्रीम से लेकर जूस तक में शामिल किया जाता है। वजन घटाने में भी यह मदद करता है। इसमें कैल्शियम, जस्ता, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाया जाए जाते है। अगर आपको एसिडिटी, गैस, अपच की समस्या है तो एलोवेरा जूस आपके लिए काफी फायदेमंद है। यही नहीं यह डिटॉक्सफिकेशन भी करता है। त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। एलोवेरा जूस हमेशा खाली पेट पीना अच्छा रहता है। आगे पढ़ें और हेल्थ टिप्स

Aloe Vera : Weight Loss में मददगार है एलोवेरा

Aloe Vera : Weight Loss में मददगार है एलोवेरा2 / 2

ऐलोवेरा के जेल में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो पोषक तत्वों को ग्रहण कर लेते हैं और शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं।  एलोवेरा शरीर के उन अंगों को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।

मेटाबोलिज्म होता है मजबूत: एलोवेरा से मेटाबोलिज्म मजबूत होता है जो आपकी फैट बर्न करने में मदद करता है। ऐलोवेरा जूस नियमित रूप से पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है।

20 मिलीग्राम एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आप डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो एलोवेरा जूस का इस्तेमाल करने से पूर्व संबंधित डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
 
रोजाना ऐलोवेरा का इस्तेमाल करने से दिल भी सही रहता है। क्योंकि कहा जाता है कि यह कोलोस्ट्रोल से लड़ने में मददगार है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।