फोटो गैलरी

Hindi News88 फीसदी भारतीय चाहते हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए : सर्वेक्षण

88 फीसदी भारतीय चाहते हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए : सर्वेक्षण

देश में कोरोनवायरस (COVID-19) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में करीब 88 फीसदी भारतीयों को लगता है कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह बात एक...

88 फीसदी भारतीय चाहते हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए : सर्वेक्षण
एजेंसी,नई दिल्ली Thu, 09 Apr 2020 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में कोरोनवायरस (COVID-19) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में करीब 88 फीसदी भारतीयों को लगता है कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह बात एक नए सर्वेक्षण में गुरुवार को सामने आई।

समाचार प्लेटफॉर्म इनशॉर्ट्स के सर्वेक्षण के अनुसार निष्कर्षों से यह भी पता चला है कि 88 प्रतिशत उत्तरदाता लॉकडाउन अवधि के दौरान ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करने से बच रहे हैं।

इस सर्वेक्षण में 40,000 ऐप उपयोगकतार्ओं की प्रतिक्रिया शामिल थी। इसके अनुसार, 92 प्रतिशत उत्तरदाताओं को लगता है कि निजी क्षेत्र को कोविड-19 परीक्षण करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सवेर्क्षण में कहा गया, “लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।”

ओडिशा सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही 17 जून तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का भी फैसला किया। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन की अवधि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

भारत में कोरोनवायरस के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को 5,734 तक पहुंच गई। इनमें से 5,095 सक्रिय मामले हैं, वहीं 166 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 472 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

महाराष्ट्र 1,135 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, यहां 117 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 72 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें