फोटो गैलरी

Hindi Newsकब्ज को दूर कर, शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाएं रखता है कच्चा केला

कब्ज को दूर कर, शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाएं रखता है कच्चा केला

पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है।...

कब्ज को दूर कर, शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाएं रखता है कच्चा केला
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Aug 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।

कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है।

कच्चा केला खाने कब्ज भी दूर होता है। कच्चा केला आंतो को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है। 

कच्चा केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। 

जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए। यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता। 

 

इन 6 चीजों से दोस्ती बदल देगी जिंदगी, क्लिक कर जानिए कौन हैं यह दोस्त

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं 1 चम्‍मच घी, होंगे ये 5 फायदे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें