फोटो गैलरी

Hindi NewsHealth Tips: शरीर में आयरन की कमी को दूर करेगी पालक से बनी ये 5 डिश

Health Tips: शरीर में आयरन की कमी को दूर करेगी पालक से बनी ये 5 डिश

भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपने खाने-पीने को लेकर अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें से कई पोषक तत्वों की कमी इतनी खतरनाक तो नहीं होती लेकिन शरीर में...

Health Tips: शरीर में आयरन की कमी को दूर करेगी पालक से बनी ये 5 डिश
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,दिल्ली Sun, 06 Oct 2019 07:35 AM
ऐप पर पढ़ें

भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपने खाने-पीने को लेकर अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें से कई पोषक तत्वों की कमी इतनी खतरनाक तो नहीं होती लेकिन शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं, महिलाओं में एनीमिया का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आपको एनीमिया का खतरा न हो और आपका शरीर भी स्वस्थ रह सके। आज हम आपको पालक की ऐसी डिश बताएंगे, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होगी बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छी होगी-  
पनीर वाला पालक का सूप 
आपकी सेहत के लिए पालक की सब्जी से ज्यादा पालक का सूप ज्यादा फायदेमंद है। आप पालक के सूप में कुछ टुकड़े पनीर के डाल दीजिए, इससे आपका सूप स्वादिष्ट बनने के साथ सेहतमंद भी होगा। 

spinach paneer soup
पालक दाल खिचड़ी 
अगर आपको खिचड़ी कुछ खास पसंद नहीं है, तो आप पालक डालकर बना सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपको खिचड़ी में डाली हुई दाल से प्रोटीन मिलेगा बल्कि आपको पालक में मौजूद आयरन और दूसरे पोषक तत्व भी मिल पाएंगे। 
पालक-मटर दाल 
आप खाने के शौकीन हैं, तो आप दाल में पालक और मटर डालकर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। 

spinach salad
पालक का सलाद 
आपको खाने में जो भी फल-सब्जियां पसंद हैं, आप उसे इस सलाद में शामिल कर सकते हैं। आप पालक को स्टिम करके सलाद में चाट मसाले के साथ परोस सकते हैं।
काजू-मटर और पालक की कढ़ी 
श्रीलंका में यह डिश बहुत पॉपलुर है। इसमें काजू और मटर को पीसकर ग्रेवी बनाई जाती है, फिर इसमें पालक डाल दिया जाता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें