फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा : घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप, वारदात के बाद फंदे से लटकाया

हरियाणा : घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप, वारदात के बाद फंदे से लटकाया

हरियाणा के कैथल जिले के बालू गांव में चार लोगों द्वारा एक विवाहित महिला के घर में घुस कर उससे कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना चार अगस्त की रात की है। आरोपी...

हरियाणा : घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप, वारदात के बाद फंदे से लटकाया
कैथल। एजेंसीMon, 06 Aug 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के कैथल जिले के बालू गांव में चार लोगों द्वारा एक विवाहित महिला के घर में घुस कर उससे कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना चार अगस्त की रात की है। आरोपी उस समय महिला के घर में घुस गए जब उसका पति घर पर नहीं था।

उन्होंने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ सो रही जब चार पुरुषों ने उसके घर में घुस कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसे फंदे से लटका दिया, लेकिन महिला की जान बच गई।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें