फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा: रामपाल को जेल में किसी से मिलने की इजाजत नहीं, धार्मिक किताबें पढ़ दिन काट रहा है

हरियाणा: रामपाल को जेल में किसी से मिलने की इजाजत नहीं, धार्मिक किताबें पढ़ दिन काट रहा है

रामपाल को सजा सुनाए जाने के बाद किसी को जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि रामपाल से उसके परिवार के सदस्य सप्ताह में एक बार जरूर मिल सकेंगे। सजा सुनाए जाने के बाद उसकी सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। फिलहाल...

हरियाणा: रामपाल को जेल में किसी से मिलने की इजाजत नहीं, धार्मिक किताबें पढ़ दिन काट रहा है
जींद रोहतक। हिटीThu, 18 Oct 2018 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपाल को सजा सुनाए जाने के बाद किसी को जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि रामपाल से उसके परिवार के सदस्य सप्ताह में एक बार जरूर मिल सकेंगे। सजा सुनाए जाने के बाद उसकी सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। फिलहाल जेल प्रशासन ने रामपाल को अलग सेल में रखा है।

जेल में रामपाल का दिन धार्मिक किताबें पढ़कर कटता है। रात को दस बजे सोने के बाद रामपाल पांच बजे उठ जाता है। जागने के बाद वह मेडिटेशन करता है। वहीं सजायाफ्ता होने के साथ ही जेल के नियमानुसार पहले मिलने वाले नियमों में अब पूरा बदलाव हो गया है। रामपाल को राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में रखा गया है।

पांच मिनट होती है बात

रामपाल को जेल नियमानुसार पांच मिनट फोन पर बात करने की इजाजत है। इसके लिए उसकी तरफ से दो नंबर दिए गए हैं। रामपाल की तरफ से अपने परिवार और वकीलों के नाम मिलने वाली लिस्ट में डाले हुए हैं। परिवार में पत्नी, बेटी, पौत्र-पौत्री उससे मिलने आते हैं।

रामपाल सुनारियां जेल शिफ्ट हो सकता है

रामपाल को रोहतक की सुनारियां जेल शिफ्ट किया जा सकता है। हिसार की अदालत ने हत्या के केस में उनको उम्रकैद की सजा सुनाई हे और वह फिलहाल हिसार जेल में है। सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बंद है।

शिफ्ट को लेकर डीजीपी ने भी संकेत दिए

डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि रामपाल को हिसार से कहीं और शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। रामपाल पर एक मामला रोहतक की अदालत में भी चल रहा है, ऐसे में उसे सुनारिया जेल शिफ्ट करने की अधिक संभावना जताई जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें