फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाफ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पीयूष ग्रुप का मालिक मेरठ से गिरफ्तार

फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पीयूष ग्रुप का मालिक मेरठ से गिरफ्तार

जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी पियुष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सेक्टर-7...

फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पीयूष ग्रुप का मालिक मेरठ से गिरफ्तार
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाताSat, 17 Apr 2021 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी पियुष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सेक्टर-7 थाने में अमानत में ख्यानत व धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल गोयल मेवात जिले के पुन्हाना का रहने वाला है। जो पीयूष ग्रुप नामक कंपनी का मालिक है। इसके खिलाफ फरीदाबाद में धोखाधड़ी के 28 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कई वर्षों से लोगों को फ्लैट देने के नाम पर उनसे पैसे हड़प रहा था परंतु किसी भी निवेशक को फ्लैट या पैसे वापिस नहीं किए। इस मुकदमे में आरोपी ने शिकायतकर्ता से फ्लैट के नाम पर करीब ₹14 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार के नेतृत्व में आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां उसे तीन दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ओरोपी को थाना सेक्टर 7 में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420,120बी व हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 की धारा 3 के तहत दर्ज मुकदमा  गिरफ्तार किया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें