फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा : रोहतक में पति-पत्नी की हत्या, अपने ही घर में मिले दोनों के शव

हरियाणा : रोहतक में पति-पत्नी की हत्या, अपने ही घर में मिले दोनों के शव

हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को एक दंपति अपने घर में मृत पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहतक के डीएसपी...

हरियाणा : रोहतक में पति-पत्नी की हत्या, अपने ही घर में मिले दोनों के शव
चंडीगढ़। एजेंसीWed, 13 Feb 2019 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को एक दंपति अपने घर में मृत पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रोहतक के डीएसपी (मुख्यालय) ताहिर हुसैन ने बताया कि अशोक (36) और सोनिया (32) की छह साल पहले शादी हुई थी। वह राम नगर इलाके के काठ मंडी स्थित अपने घर में मृत पाए गए। 

नोएडा: बेहोशी की हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान मौत,रेप की आशंका

डीएसपी के मुताबिक, पुलिस को पड़़ोस में रहने वाली एक महिला ने घटना के बारे में जानकारी दी। पड़ोसन सुबह महिला के घर गई थी और दोनों को मृत पड़ा देखा था। हुसैन ने बताया कि शवों पर किसी धारदार हथियार से किए गए जख्म के कई निशान नजर आए।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। 

पहले गला काटा, फिर फांसी लगाई नहीं मरा तो छत से छलांग लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें