फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा के नूह में दंपति को किडनैप कर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, दो गिरफ्तार

हरियाणा के नूह में दंपति को किडनैप कर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, दो गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक दंपति के अपहरण, महिला से छेड़छाड़ और सोशल वीडियो पर वीडियो अपलोड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 जुलाई को रोजका मेव थाना क्षेत्र की रहने...

हरियाणा के नूह में दंपति को किडनैप कर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, दो गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान,हरियाणाFri, 06 Aug 2021 08:01 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक दंपति के अपहरण, महिला से छेड़छाड़ और सोशल वीडियो पर वीडियो अपलोड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

27 जुलाई को रोजका मेव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसका पति बाइक से यात्रा कर रहे थे तभी चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनका अपहरण कर लिया. वे उन्हें एक सुनसान इलाके में ले गए, पति की पिटाई की और कथित तौर पर पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो भी बनाया।

आरोपियों ने फिरौती नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला के मना करने पर युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद महिला रोजका मेव थाने गई और घटना की जानकारी दी।

पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ममता खरब के मुताबिक, पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट कर दिया है और बाकी दो युवकों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें