फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणादलित-पिछड़े चाहते हैं कि उनके बीच का व्यक्ति बने सीएम: अशोक तंवर

दलित-पिछड़े चाहते हैं कि उनके बीच का व्यक्ति बने सीएम: अशोक तंवर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद की खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री पद के लिए परोक्ष रूप से अपनी दावेदारी...

दलित-पिछड़े चाहते हैं कि उनके बीच का व्यक्ति बने सीएम: अशोक तंवर
नई दिल्ली, एजेंसी।Sun, 26 Aug 2018 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद की खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री पद के लिए परोक्ष रूप से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि राज्य के दलित, पिछड़े और दूसरे वंचित वर्गों की यह आकांक्षा है कि अगला मुख्यमंत्री उनके बीच से बने।
      
तंवर ने मुख्यमंत्री पद के बारे में फैसले को कांग्रेस नेतृत्व का विशेषाधिकार करार दिया, लेकिन साथ ही कहा कि अगले साल प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बिना किसी चेहरे के जनता के बीच जाना चाहिए। चुनाव में जीत के बाद जनभावनाओं के अनुसार मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का फैसला किया जाना चाहिए। 

तमिलनाडु: स्टालिन ने द्रमुक के अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 28 अगस्त को होगा चुनाव
      
उन्होंने 'भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा, '' राहुल गांधी जी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री की बात आए तो पांच-सात विकल्प होने चाहिए। विधायक और सांसद बनने की बात आए तब भी कई विकल्प होने चाहिए। अलग अलग वर्गों से हमारे पास विकल्प होने चाहिए। मुख्यमंत्री पद के दौड़ में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मैं अपनी दावेदारी क्यों खारिज करूं? राहुल जी ने कठिन समय में मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। हरियाणा के दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की यह अकांक्षा और सपना है कि मुख्यमंत्री उनके बीच से हो। इसी भावना के साथ लोग हमारे साथ जुड़े हुए हैं। जिन लोगों को कभी भागीदारी नहीं मिली उसको मौका मिलना चाहिए।
      
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के सवाल पर तंवर ने कहा, ''मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का विशेषाधिकार कांग्रेस अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का है। अमूमन यह देखा गया है कि जहां हम विपक्ष में होते हैं वहां हम बिना चेहरे के चुनाव में जाते हैं। इसके बाद जनता का विश्वास जिसके ऊपर होता है वही अगला मुख्यमंत्री होता है। मैं समझता हूं कि (हरियाणा में भी) पार्टी के लिए यही बेहतर है। 

2019 में BJP को हराने के लिए बनाया जा सकता है अजेय गठबंधन : चिदंबरम

हुड्डा के साथ मतभेद के सवाल पर तंवर ने कहा, '' हर पार्टी के अंदर मतभिन्नता होती है। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैसे राज्य में पार्टी अध्यक्ष और राहुल गांधी का सिपाही होने की वजह से मेरा किसी के साथ मनमुटाव नहीं है। हम पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा, ''राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस की वापसी तय है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें