फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: AAP उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: AAP उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आरएस राठी ने भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने सत्ता में आने के बाद ढींगरा कमीशन बनाया था,...

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: AAP उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
वरिष्ठ संवाददाता,गुरुग्रामWed, 25 Sep 2019 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आरएस राठी ने भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने सत्ता में आने के बाद ढींगरा कमीशन बनाया था, लेकिन कमीशन से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काम नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकार में रहते प्रदेश में बड़े घोटाले किए।

सोमवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में राठी ने कहा कि वह गुरुग्राम में बीते 20 वर्षों से जनता की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने नगर निगम में पार्षद बनने के बाद कई विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर-58 से लेकर 115 तक किसानों से जमीन लेकर जितनी सड़कें बननी थीं, वह सब बिल्डरों को बनानी थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार की ओर से सड़कों का निर्माण कराया गया। 

उन्होंने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से भाजपा सरकार ने कहा था कि गुरुग्राम में 400 बेड का अस्पताल बनाया, एक लाख की आबादी पर कॉलेज बनाए जाएंगे। अस्पताल के आवंटित 450 एकड़ जमीन ऐसी ही पड़ी है, उस पर कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: पटौदी सीट पर लगातार किसी को नहीं मिली जीत
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें