फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणागुरुग्राम : नगर निगम ने कथित मस्जिद को अवैध बताकर किया सील

गुरुग्राम : नगर निगम ने कथित मस्जिद को अवैध बताकर किया सील

शीतला कॉलोनी के एक मकान में बनी कथित मस्जिद को नगर निगम ने अवैध बताया है। बुधवार को मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं...

नगर निगम की कार्रवाई के बाद कथित मस्जिद के बाहर लगी भीड़
1/ 2नगर निगम की कार्रवाई के बाद कथित मस्जिद के बाहर लगी भीड़
गुरुग्राम नगर निगम ने बुधवार को शीतला कॉलोनी के गली नंबर दो स्थित तीन मंजिला मदीना मस्जिद को सील कर दिया। इसके बाद धर्म विशेष के लोग जुटना शुरू हो गए हैं। लोगों ने मस्जिद को सील करने का विरोध किया। हिन्दुस्तान
2/ 2गुरुग्राम नगर निगम ने बुधवार को शीतला कॉलोनी के गली नंबर दो स्थित तीन मंजिला मदीना मस्जिद को सील कर दिया। इसके बाद धर्म विशेष के लोग जुटना शुरू हो गए हैं। लोगों ने मस्जिद को सील करने का विरोध किया। हिन्दुस्तान
गुरुग्राम | वरिष्ठ संवाददाताThu, 13 Sep 2018 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शीतला कॉलोनी के एक मकान में बनी कथित मस्जिद को नगर निगम ने अवैध बताया है। बुधवार को मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि यह मस्जिद है, इमारत को देखकर भी ऐसा नहीं लगता। 

उन्होंने कहा कि यह पक्का है कि इमारत अवैध रूप से बनी है। इसके निर्माण के समय नगर निगम के अधिकारियों ने रोका भी, लेकिन इन लोगों ने जबरन इमारत बना ली और अब इसे पुरानी मस्जिद होने का दावा कर रहे हैं। 

हिंदू संगठन कर रहे विरोध : करीब छह हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि निजी मकान को मस्जिद का रूप देकर नमाज पढ़े जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में पिछले दिनों हिन्दू संगठन के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद एसडीएम संजीव कुमार सिंगला ने तहसीलदार को भेजकर मौका रिपोर्ट तैयार कराई थी। उधर, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुलिस और उपायुक्त को जमीन की मिल्कियत के दस्तावेज पेश किए। इसमें बताने का प्रयास किया कि यह जमीन मस्जिद बनाने के लिए वर्ष 2016 में खरीदी गई थी। हालांकि इस जमीन का जीपीए व्यक्ति विशेष के नाम से था। निगम की इस कार्रवाई पर मुस्लिम एकता मंच के चेयरमैन *हाजी शहजाद खान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

हिंदू संगठनों का अनशन जारी : सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़े जाने के विरोध में हिंदू संगठनों का अनशन जारी है। बीस से ज्यादा संगठनों से जुड़े अनशनकारियों ने साफ कर दिया कि खुले में जब तक नमाज बंद नहीं होगी तब तक अनशन जारी रहेगा। अखण्ड भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप आहूजा ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 14 सितंबर को फैसला किया जाएगा। 

निगम की कार्रवाई पर ये रही लोगों की प्रतिक्रिया

नगर निगम और प्रशासन की यह कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। तत्काल मस्जिद से सील नहीं हटाया जाता तो भीम सेना पूरा शहर बंद करेगी। इसका खामियाजा भाजपा सरकार और नगर निगम के अफसरों को भुगतना पड़ेगा। -नवाब सतपाल तंवर, अध्यक्ष भीम सेना 

मस्जिद के सामने ही अवैध निर्माण हो रहा है, लेकिन नगर निगम ने वहां कार्रवाई नहीं की। धर्म विशेष के लोगों के दवाब में मस्जिद को सील कर दिया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -शमशाद खाद, जमीन मालिक

यह घटना बेहद शर्मनाक है। शासन और प्रशासन जानबूझ कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। मुस्लिम समाज के भाईचारा कायम करने की कोशिशों को झटका लगेगा। -हाजी शहजाद खान, चेयरमैन, मुस्लिम एकता मंच

नगर निगम ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई की है। यह उचित है और यहां निजी मकान में नमाज पढ़ा जा रहा था। इस कार्रवाई को पूरे समाज का समर्थन है। -राजीव मित्तल, राष्ट्री प्रभारी, अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें